{"_id":"5f425dd98ebc3e4ae11f4d40","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly417162650","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर
विज्ञापन
पलिया के इमलिया फार्म के रपटा पुल पर चलता पानी।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। शारदा नदी का जलस्तर कम होने लगा है। लेकिन नदी ने तेजी से कटान करना शुरू कर दिया है। नदी का कटान बोझवा लाइन पार तेजी से हो रहा है। यहां पर रेलवे ने अपनी लाइन बचाने के लिए पिलरों के बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। उधर इमलिया फार्म के रपटा पुल पर अभी भी काफी पानी चल रहा है। जलस्तर में हालांकि गिरावट दर्ज की गई है मगर खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर पानी चल रहा है।
बता दें कि बीते तीन दिनों से शारदा नदी के जलस्तर में गिरावट देखी जा रही है। नदी लगातार घट रही है और कई मार्गों से पानी भी उतर चुका है। रविवार को शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 154.100 सेमी से 10 सेमी ऊपर 154.200 पर चल रहा था। नदी के घटते जलस्तर के साथ ही कटान तेजी से शुरू हो गया है। नदी ने बोझवा के लाइन पार रेलवे पटरियों की तरफ कटान करना शुरू कर दिया है। इसको लेकर रेलवे विभाग भी सतर्क हो गया है और उसने अपनी तरफ से बचाव के लिए ठोकरों का इंतजाम कराना शुरू कर दिया है। जलस्तर कम होने के बाद भी इमलिया फार्म रपटा पुल पर पानी कम नहीं हुआ है। यहां पर तीन से चार फुट तक पुल पर पानी भर हुआ है। जिसके चलते आवागमन भी पूरी तरह से ठप है। नाव के सहारे लोग आवागमन कर रहे हैं। बरूआ कलां और जंगल नंबर सात में नदी तेजी से कटान कर रही है। जंगल नंबर सात में भी बंधे को बचाने के लिए बचाव कार्य लगातार जारी है।
बेला कलां के रपटा पुल पर चलने लगा पानी
मझगई पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर बेला के पास रपटा पुल पर बाढ़ का पानी चलने लगा है। जिसके कारण छोटे वाहनों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पहाड़ों और मैदानी इलाके में हो लगातार बारिश से सरजू नदी उफना गई। जिससे जहां बेला, मलिनियां, बबौरा, लोहरा विरान सहित आसपास के खेतों में पानी भर जाने से फसलें डूब गईं हैं। वहीं स्टेट हाईवे पर बेला के पास रपटा पुल पर भी पानी चलने लगा। जिससे छोटे वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रपटा पुल पर करीब दो फिट पानी चल रहा है। लोगों ने बताया कि अभी भी पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
उद्घाटन से पहले ही कट गया रपटा पुल, हो रही दिक्कतें
मझगईं दो माह पहले लाखों की लागत से सांसद निधि से बने रपटा पुल का उद्घाटन से पूर्व ही हाल बेहाल हो गया है। पुल के पास बाढ़ के पानी से मिट्टी कट गई है। जिससे वहां तालाब सा नजारा हो गया है। नाव से लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।
चौकी क्षेत्र के गांव खाले पुरवा से कुंवरपुर जाने के लिए लाखों रुपया खर्च कर गांव के लोगों के लिए निकलने लिए रपटा पुल का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक करीब दो माह पूर्व ही रपटा पुल बनकर तैयार हुआ था, जिसका अभी उद्घाटन होना था। उद्घाटन से पहले ही पहली ही बाढ़ में पुल के पास की मिट्टी कट जाने से तालाब बन गया है। जिससे आवागमन ठप हो गया। गांव के लोग जान जोखिम में डाल नाव से आ जा रहे हैं।