फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

शारदा का जलस्तर हुआ कम लेकिन कटान तेज

Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मझगईं (लखीमपुर खीरी) के खालेपुरवा से दुबहा जाने वाले रपटा पुल के किनारे भरा पानी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। दो दिनों से शारदा नदी के जलस्तर में गिरावट देखी जा रही है। नदी घटने लगी है लेकिन कटान तेज हो गया है। मझगईं के खालेपुरवा से दुबहा को जाने वाले मार्ग पर बने रपटा पुल के दोनों तरफ सोलिंग की मिट्टी कटने से यहां पर अब भी पानी चल रहा है। ग्रामीण खासी मशक्कत कर यहां से निकल रहे हैं। टेढ़ी फार्म, इमलिया फार्म तथा बरुआ कलां में नदी कटान कर रही है। जंगल नंबर सात में बांध के पास कटान जारी है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से शारदा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गई थी, लेकिन दो दिनों से नदी का जलस्तर घट रहा है। शनिवार को दोपहर तीन बजे तक शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 154.100 सेमी से केवल 20 सेमी ऊपर 154.300 पर चल रहा था। उधर, नदी घटने से कटान का खतरा बढ़ गया है। टेढ़ी फार्म, इमलिया फार्म, बरुआ कलां आदि में खेतिहर इलाके में नदी का कटान जारी है। इमलिया फार्म और बोझवा के ठोकर नंबर एक पर अब भी पानी चल रहा है। दूसरी तरफ मझगईं के खालेपुरवा से दुबहा को जाने वाले मार्ग पर बनाए गए रपटा पुल के दोनों तरफ सोलिंग की मिट्टी बाढ़ के पानी से कट गई थी। जिसकी जगह पर दस से बारह फुट पानी चलने लगा था। यहां पानी तो कम हुआ है लेकिन अब भी लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

गुलरिया ब्लॉक बिजुआ की तहसील पलिया के ग्राम पंचायत सूरजपुर जंगल नंबर सात के मजरों जगन्नाथ टांडा, प्रताप टांडा, नया देशराज टांडा, राऊ टांडा, देशराज टांडा, जंगल नंबर सात, छंगा टांडा आदि गांवों में शारदा नदी का जलस्तर घटने के साथ ही कटान शुरू हो गया है, जिससे किसानों की जमीनें फसल सहित नदी में समा रही हैं। जंगल नंबर सात के मनोज सिंह, हरिचंद, रामकुमार, महेंद्र, रामनिवास, सुबोध सिंह, राजेंद्र सिंह, चरणजीत, गया प्रसाद, दिनेश, जंगबहादुर, अरविंद आदि की जमीनें शारदा नदी में समा गई हैं। ग्राम पंचायत मित्र कमल सिंह व प्रधानपति महेंद्र सिंह का आरोप है कि इस बार प्रशासन की ओर से दी गई मदद नाकाफी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed