फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस श्रेणी में नगर पालिका पलिया रही अव्वल

Fri, 21 Aug 2020 07:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पलियाकलां। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता के महासमर के रूप में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में संपूर्ण उत्तरी जोन में 25-50 हजार जनसंख्या वाले शहरी निकायों के मध्य नगर पालिका पलिया ने इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस श्रेणी में प्रथम स्थान पाया है। लखीमपुर में आयोजित वर्चुअल पुरस्कार वितरण समारोह में पालिका को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी जोनों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत कार्य हुआ था। इसमें उत्तरी जोन में 25-50 हजार जनसंख्या वाले शहरी निकायों के बीच पलिया नगर पालिका ने इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस श्रेणी में प्रथम स्थान पाया है। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी में आयोजित वर्चुअल पुरस्कार वितरण समारोह में पालिका को पुरस्कृत किया गया। पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां और ईओ महेंद्र कुमार चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए पालिकाकर्मियों, पालिका सदस्यों व जनता के सहयोग की सराहना करते हुए आभार जताया। ईओ के नेतृत्व में जिला कार्यक्रम प्रबंधक विक्रांत वर्मा, जिला समन्वयक शमशेर सिंह, पालिका लेखाकार शारदा प्रसाद, लिपिक मेलाराम, कंप्यूटर ऑपरेटर अंकुर सिंह ने वर्चुअल सम्मेलन में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed