फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

संघ चुनाव के मतदाताओं पर जताई आपत्ति, चुनाव किया गया स्थगित

Fri, 21 Aug 2020 07:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
संपूर्णानगर। खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन सहकारी विकास संघ संपूर्णानगर का चुनाव होना है। इसमें अनुसूचित जनजाति सहकारी संघ चंदनचौकी में बाइलाज के अनुसार अनुसूचित जनजाति के ही सदस्य बन सकते हैं। लेकिन इसमें तीन सामान्य वर्ग के लोगों के मतदाता सूची में नाम अंकित होने पर आपत्ति जताई गई। जिसके बाद कोरोना काल का हवाला देकर चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। इसमें अन्य सदस्यों ने सत्तापक्ष के लोगों का दखल करने और उनसे संबंधित नाम को मतदाता सूची में शामिल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन सहकारी विकास संघ संपूर्णानगर के अनुसूचित जनजाति सहकारी संघ चंदनचौकी में अनुसूचित जनजाति के सदस्य ही बन सकते हैं। बताया गया कि सत्ता पक्ष के कद्दावर नेताओं ने अपनी तरफ से सामान्य वर्ग के लोगों के नाम इसकी मतदाता सूची में डलवा लिए। लेकिन इन नामों पर स्थानीय कबीरगंज सहकारी समिति लिमिटेड के सदस्य परमेंद्र सिंह ने आपत्ति दर्ज करा दी। उन्होंने कहा कि यह नाम अनुसूचित जनजाति के नहीं हैं। गुरुवार को चुनाव अधिकारी पलिया तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने पड़ोसी जनपद पीलीभीत क्षेत्र में बाढ़ और कोरोना काल का हवाला देते हुए चुनाव स्थगित करा दिया है। आपत्ति के बाद बाढ़ एवं कोरोना काल दिखाकर चुनाव स्थगन करना सत्ता पक्ष को बचाने की चर्चाएं भी क्षेत्र में जोरों से हो रही हैं। इस बारे में खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन सहकारी विकास संघ के पूर्व अध्यक्ष व हाईकोर्ट अधिवक्ता गिरीश कुमार सिंह का कहना है कि चंदनचौकी से नियमानुसार अनुसूचित जनजाति के सदस्य ही चुनाव में शामिल हो सकते हैं, सत्ता पक्ष से कुछ नाम चुनाव में आए हैं जो गलत हैं। बताया कि चुनाव में संघ के साथ संघ को जोड़ा जा रहा है जो गलत है, संघ के चुनाव में क्षेत्र की समितियों को ही जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

संघ के चुनाव में सत्ता पक्ष के अपने नजदीकी रिश्तेदारों ने नाम जोड़ संघ पर काबिज होने की मंशा है। लेकिन जिस अनुसूचित जनजाति सहकारी संघ लिमिटेड चंदनचौकी से नाम आए है वह गलत हैं। वहां से नियमानुसार अनुसूचित जनजाति के सदस्य ही चुनाव में नाम आ सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परमेंद्र सिंह, सदस्य तथा आपत्तिकर्ता
कबीरगंज साधन सहकारी समिति
आपत्ति स्वीकार की गई है, उसकी जांच की जाएगी। अगर नाम गलत हैं तो हटाए जाएंगे। फिलहाल चुनाव स्थगित कर दिया गया है, चुनाव की अगली तारीख तय होते ही चुनाव कराया जाएगा। सत्तापक्ष का कौन है और कौन विपक्ष का यह हमें नहीं मालूम है।
- आशीष कुमार सिंह, तहसीलदार पलिया व चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed