{"_id":"5f3927848ebc3e3cf67f6fd8","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly416335445","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंजिला इमारत ढही, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मंजिला इमारत ढही, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। काफी समय से खंडहर पड़ी तीन मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इमारत में कोई रह नहीं रहा था। इससे बड़ा हादसा टल गया।
शहर की सब्जी मंडी में एक काफी पुराना तीन मंजिला मकान है। वह काफी समय से काफी जर्जर हालत में था। बताते हैं कि यह इमारत पुरानी शराब भट्ठी के नाम से जानी जाती थी। शनिवार की रात हो रही रिमझिम बारिश के बीच इमारत भरभराकर ढह गई। मलबे की चपेट में आकर सामने स्थित मकान का मुख्य दरवाजा ध्वस्त हो गया। किसी चीज के गिरने की तेज आवाज आई तो मोहल्ले में दहशत फैल गई। तमाम लोग अपने घरों से बाहर निकले तो इमारत का मलवा देख उनके होश उड़ गए। हालांकि इमारत में किसी के न रहने और आसपास के घरों के चपेट में न आने से लोगों ने राहत महसूस की।