{"_id":"5f26d7cb8ebc3e63b3767943","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4149180104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में बहे युवक अधखाया शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में बहे युवक अधखाया शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनियां। बाढ़ के दौरान तेज धार में बहे युवक का पांचवें दिन अधाखाया शव मोहाना नदी के किनारे बालू के ढेर पर मिला। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना देकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी बुधवार को उफना गई थी। इससे बाढ़ का पानी गांव गौढ़ी रननगर समेत कई गांवों में भर गया था। घर से सामान निकालते समय गांव गौढ़ी रननगर निवासी रंजीत सिंह (18) पुत्र साहब सिंह तेज धार मे बह गया था। परिवार वाले ग्रामीणों की मदद से उसकी नदी में तलाश कर रहे थे। पानी कम होने पर पांचवें दिन जानवरों द्वारा खाया हुआ शव कुछ दूरी पर नदी किनारे बालू पर पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि मृतक रंजीत सिंह के चाचा भगवान सिंह ने शव मिलने की सूचना दी है। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।