{"_id":"5f26d7ca8ebc3eb9cb2ad069","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly414917787","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के पानी मे किसान बाइक समेत बहा, शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के पानी मे किसान बाइक समेत बहा, शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज-सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में बाइक से खेत देखने जा रहा किसान तेज धार में फंस गया, जिससे वह बाइक समेत बह गया। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से किसान का शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
हादसा शारदा तटबंध के पास गूम रास्ते पर हुआ। गूम गांव निवासी शिवकुमार (45) रविवार शाम बाइक से खेत देखने जा रहे थे। मिलपुरवा के पास रपटा पुल पार करते समय पानी की तेज धार में बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह बाइक समेत तेज धार में बह गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गोताखोरों को नदी में उतार कर उसकी तलाश कराई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने ग्रामीणों की मदद से घटनास्थल से सौ मीटर दूर पानी मे शव बरामद कर लिया। किसान की हादसे में मौत होने की खबर जब उसके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।