फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

मोहाना नदी का जलस्तर घटा, लेकिन कई गांवों में कटान जारी

Sun, 02 Aug 2020 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
तिकुनिया। इंडो-नेपाल बॉर्डर के गांवों में मोहाना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे नदी ने तेजी से कटान भी शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मची है। ग्राम रननगर में नायब तहसीलदार अरुण सोनकर ने बाढ़ पीड़ितों को तिरपाल बांटे। सिंचाई विभाग के एसडीओ सभाजीत सिंह ने मोहाना नदी के कटान का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि नेपाल में मोहाना नदी के किनारे बंधा बनाए जाने से इस बार ग्रामीणों को कटान के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के बाद मोहाना नदी में बांध का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इसकी तैयारी व प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम रननगर में ग्रामीणों के घरों से करीब चार-पांच मीटर दूर तक कटान करती हुई नदी पहुंच गई है। ग्राम निवासी प्रेमचंद, रामसेवक, अक्षय, राजेश कुमार, नागेंद्र, श्रीराम, राकेश ने बताया कि नदी बिल्कुल पास में पहुंच गई है। भयंकर धारा चल रही है किसी भी समय हम लोगों के घर नदी में समा सकते हैं। खैरटिया गांव पंचायत के मजरा गांव अनूप नगर निवासी मलकीत सिंह, मंगल सिंह ने बताया कि उनके खेतों में धान की फसल खड़ी थी, जिसे मोहाना नदी ने बालू से पाटकर मैदान कर दिया है। कटान का निरीक्षण सिंचाई विभाग के एसडीओ सभाजीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा नेपाल में मोहाना नदी के किनारे पत्थर से बांध रोड बनाया है, जिसके चलते इस बार यहां नुकसान हुआ है। बारिश के बाद रननगर में बांध का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed