फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी का सतर्क रहना बेहद जरूरी

Sun, 12 Jul 2020 07:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने कहा है कि कोरोना महामारी का खतरा पहले से अब ज्यादा बढ़ गया है, जिससे सभी को अब और सतर्क होकर रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना सर्विलांस के तहत डोर टू डोर टीमों को भेजकर सभी लोगों का ऑक्सीजन पल्स रेट की जांच और थर्मल स्कैनिंग कराई जा रही है। ऑक्सीजन का लेवल 95 प्रतिशत से कम होने पर उस व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। उन्होंने कहा कि पूरे वातावरण को शुद्ध करने के लिए और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी अभियान 31 जुलाई तक शहर से गांवों तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे पर आए मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने दूसरे दिन जनपद का फीडबैक लेने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, विद्यालयों के प्रबंधकों और विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने कोरोना संक्रमण के खतरे से निपटने के साथ ही संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कोरोना के चलते सामाजिक रहन सहन और मानव व्यवहार में परिवर्तन आना संभव है। जब तक कोरोना की वैक्सीन तैयार नहीं हो जाती, तब तक लोगों को बहुत सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ना आवश्यक है, जिसके लिए अभी लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है। हालांकि इस लॉकडाउन में कुछ मामलों तक ही प्रतिबंध लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अब बारिश में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ रहा है, जिससे निपटने के लिए तीन दिन का व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सभी आबादी क्षेत्रों की साफ-सफाई कराई जाएगी और नाले-नालियों को भी साफ किया जाएगा। मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव नाले-नालियों में किया जाएगा और मोहल्लों-सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज किया जाना है। यदि किसी के गांव में एंटी लार्वा या सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया है, तो उस क्षेत्र का कोई भी नागरिक कोविड केयर कंट्रोल रूम के नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

उथले हैंडपंप की पानी कतई न पियें, टंकियों की जांच के निर्देश
मंडलायुक्त ने बताया कि गांवों में लगे उथले हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है, जिसे अन्य कार्यों में प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गहरी बोरिंग वाले इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करें। पाइप पेयजल परियोजना के तहत गांवों में बनी पानी की टंकियों के प्रदूषण की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में फॉगिंग के लिए खरीदे जाएं फॉगर
मंडलायुक्त ने बताया है कि पांच हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में फॉगिंग कराने के लिए हाथ से चलने वाली फॉगर मशीन खरीदने के निर्देश ग्राम पंचायतों को दिए गए हैं। नगर पंचायत और पालिकाओं को भी कुछ और फॉगिंग मशीन खरीदने के निर्देश दिए हैं।
पॉलीथिन पर रोक लगाने के निर्देश
कई आदेश के बावजूद पॉलीथिन का प्रयोग बंद नहीं हुआ है, जिसको लेकर भी मंडलायुक्त ने चिंता जताई है। उन्होंने अधिकारियों को पॉलीथिन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसका प्रयोग करने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

फिर लौट सकता है लॉकडाउन..
प्रवासियों के संक्रमित मिलने के बाद अब उनके परिवार के लोग भी कोरोना संक्रमित मिलने लगे हैं, जो तीसरी स्टेज में पहुंचने का अलार्म है। इससे ज्यादा बड़े पैमाने पर लोग संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। सोमवार को बाजार खुलने पर समीक्षा की जाएगी। मास्क न पहनने वालों पर 500 रुपये जुर्माना किया जाएगा। जितनी बार भी कोई व्यक्ति नियम तोड़ता है, तो उसे उतनी बार जुर्माना भरना पड़ेगा। कोरोना के ज्यादा केस बढ़ने पर लॉकडाउन को आगे बढ़ाया सकता है।
-मुकेश मेश्राम, मंडलायुक्त, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed