फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

कमिश्नर ने परखी गोला की सफाई व्यवस्था

Sat, 11 Jul 2020 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
भारत भूषण कॉलोनी में लोगों को सामाजिक दूरी के बारे में समझाते मंडलायुक्त। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। लखनऊ मंडल के आयुक्त एवं जिले के नोडल अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम ने शुक्रवार दोपहर नगर का औचक निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने डीएम, एसपी, सीडीओ और तहसील प्रशासन के अफसरों के साथ नगर पालिका एवं कोतवाली में कोरोना कोविड-19 हेल्पडेस्क की व्यवस्था देखी और पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद अधिकारियों ने जो दिखाया वही देख संतुष्टि व्यक्त की।
विज्ञापन

दोपहर में कमिश्नर, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम और सीडीओ अरविंद सिंह के साथ नगर औचक निरीक्षण को निकले। उन्होंने नगर पालिका, भारत भूषण कॉलोनी, पौराणिक शिव मंदिर और गोला कोतवाली परिसर का निरीक्षण कर सामाजिक दूरी, कोरोना संक्रमण बचाव के संबंध में उच्च अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम अखिलेश यादव, तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी, ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव, राजेश बाजपेई सहित तहसील प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने जो दिखाया वही देखा
जब कभी शासन प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी या जिम्मेदार निरीक्षण में आता है तो नगर वासियों को कुछ नया होने की उम्मीद रहती है। शुक्रवार को जब नोडल अधिकारी गोला आए तो अधिकारियों ने जो दिखाया उन्होंने वही देखा और संतुष्टि व्यक्त की। जिस रास्ते से वह शिव मंदिर पहुंचे मिल डायवर्जन रोड के निकट गंदगी, जलभराव से बजबजाता मेला मैदान, नाला, चंदेली धर्मशाला और मेला मैदान के बीच रास्ते में जलभराव पर शायद उनकी नजर नहीं पड़ी तो पौराणिक शिव मंदिर के पिछले गेट के सामने इंटरलॉकिंग रोड पर पहाड़ जैसा मलबे का ढेर भी नहीं दिखा।
इस तरह रहा नोडल अधिकारी का निरीक्षण
नगर पालिका परिषद परिसर में मंडलायुक्त ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, डीएम, एसपी, सीडीओ के साथ अशोक के पौधे का रोपण किया। नगर पालिका और कोतवाली परिसर में कोरोना कोविड-19 हेल्प डेस्क की व्यवस्था देखी और ऑक्सीमीटर से पल्स चेक की। भारत भूषण कॉलोनी में साफ सफाई का निरीक्षण कर सफाई कर्मियों को मास्क, ग्लब्स वितरित किए। पौराणिक शिव मंदिर, गोकर्ण तीर्थ का निरीक्षण एवं भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कोतवाली परिसर का निरीक्षण कर दुकानदारों को डस्टबिन बांटीं। अधीनस्थ अधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग, कोरोना संक्रमण से बचाव एवं साफ सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
परेली गांव में पैदल घूमकर किया निरीक्षण
ममरी कुंभी ब्लॉक की ग्राम पंचायत परेली पहुंचे मंडलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और आशा वर्करों से कोरोना के संबंध में जानकारी कर एहतियात बरतने के निर्देश दिए।

गांव में बने मुक्तिधाम में पौधरोपण किया। मॉडल प्राथमिक विद्यालय की सफाई और व्यवस्था देखकर ग्राम प्रधान विजेंद्र पटेल, ग्राम पंचायत अधिकारी ललित वर्मा की सराहना की। मंडलायुक्त ने गांव की गलियों का पैदल भ्रमण कर विकास कार्यों, नाली, खड़ंजा आदि का भी निरीक्षण किया। गांव के जैम अली के परिवार वालों से उनके स्वास्थ्य और कोरोना के संबंध में जानकारी ली। परिवार वालों ने बताया कि समय समय पर अस्पताल की आशा वर्कर और स्वास्थ्य कर्मी गांव में भ्रमण कर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करते रहते हैं। इस मौके पर डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव, नत्थूलाल वर्मा, डॉ अहिवरन सिंह, नन्हें कश्यप, मोहित वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed