{"_id":"5f034f7f8ebc3e4320276196","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly411828590","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीरनगर। बिजली समस्या से त्रस्त उपभोक्ताओं ने बस्तौली उपकेंद्र पर विरोध प्रदर्शन करते हुए क्षमता के अनुसार ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की मांग की है।
कस्बे के पश्चिम मोहल्ले में ओवरलोड के चलते दो माह के अंदर 10 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। दो माह से लोग अंधेरे में है। पावर कॉरपोरेशन की उदासीनता के चलते 15 वर्ष पुराने एबीसी तार जर्जर हो चुके हैं जो आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। जर्जर लाइनों के कारण सप्लाई बाधित होती है। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं ने परेशान होकर बस्तौली उपकेंद्र पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने, पुरानी लाइनों को उतारकर नए तार खींचने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले में 70 कनेक्शन हैं। जबकि ट्रांसफार्मर 16 किलोवॉट का लगाने से कुछ ही घंटे में फुंक जाता है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए एसडीओ मोहम्मदी को भी प्रार्थना पत्र भी दिया जा चुका है। परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह से उनके यहां लाइट नहीं पहुंची, उसके बावजूद उनके बिल चल रहे हैं।
जेई आरके वर्मा ने बताया कि वह इस समय बाहर हैं। उपकेंद्र पर आकर समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे।