फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

पुलिस ओर एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंग तेज

Thu, 25 Jun 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
तिकुनिया। नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। भारत-नेपाल के बीच खुली 14 किलोमीटर की सीमा पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

सीओ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि घने जंगलों में नोमेंस लैंड पर लगे पिलर को देखा गया जो सुरक्षित पाया गया इसी प्रकार घनी झाड़ियों के बीच पैदल चलकर बहराइच जिले से तीन किलोमीटर की दूरी पर पहुंचकर पिलर देखा गया। पुलिस का संयुक्त अभियान बीते एक सप्ताह से सीमा पर चल रहा है जिसमें नेपाल पुलिस ने भी सहयोग दिया है। यहां भारत नेपाल की सीमा के मध्य मोहाना नदी बहती है। नदी का जलस्तर जब कम हो जाता है तो अराजक तत्वों का नदी से प्रवेश करके भारत की सीमा में आने का खतरा बना रहता है। इस दौरान सीओ प्रदीप कुमार वर्मा, एसएसबी के सहायक कमांडेंट राहुल त्यागी, कोतवाली इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद सहित फोर्स मौजूद रहा। संवाद
बॉर्डर पर पिलर के क्षतिग्रस्त होने की खबर निकली अफवाह
संपूर्णानगर भारत-नेपाल सीमा के बसही से जुड़ी सीमा पर पिलर क्षतिग्रस्त होने की खबर उड़ी थी। जो बिल्कुल अफवाह साबित हुई। एसएसबी ने इस खबर का खंडन किया। साथ ही जवानों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, गश्त व चौकसी बरते जाने की बात कही है।
विज्ञापन

बता दें कि भारत-नेपाल सीमा के बसही बॉर्डर के पिलर की क्षतिग्रस्त होने की खबर फैली थी। जिसके बाद एसएसबी जवानों ने सभी पिलरों का निरीक्षण किया। एसएसबी की 49वीं वाहिनी पीलीभीत बीओपी के निरीक्षक भेर जी सोडा ने बताया कि सीमा के पिलर संख्या 202/771, 198, 201, 203, 204 सभी पिलर सुरक्षित हैं। सीमा पर जवानों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, गश्त व चौकसी बरती जा रही है। आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए बॉर्डर पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed