फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

आठ जून से होंगे छोटी काशी के भोले के दर्शन

Sat, 06 Jun 2020 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कोविड-19 महामारी का संकट देश दुनिया पर इस तरह टूटा की लॉकडाउन में जहां एक ओर लोग घरों में कैद होकर रह गए, वहीं मंदिरों पर भी ताले पड़ गए। छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर में विराजमान भगवान शिव की आस्था और उनकी कृपा पर लोगों का अटूट विश्वास रहा। शासन की गाइडलाइन के अनुसार आठ जून से धार्मिक स्थलों को खुलने के निर्देश दिए गए हैं। पौराणिक शिव मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मंदिर घंटों की साफ- सफाई के साथ भक्तों को दर्शन कराने की व्यवस्था, निर्देशों के अनुपालन कराने की तैयारियों में जुटे हैं। सोमवार से मंदिर खुलने के साथ शिव भक्तों के उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

27 बिंदुओं की गाइडलाइन जारी
आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोलने संबंधी केंद्र सरकार ने 27 बिंदुओं की गाइडलाइन जारी की है। जिनमें प्रमुख हैं।
- एक बार में पांच लोगों को प्रवेश की अनुमति
- सामूहिक गायन मूर्तियों ग्रंथों को स्पर्श करने की अनुमति नहीं होगी
- लाइन में लोग एक-दूसरे से छह फुट की दूरी पर ही खड़े होंगे
- जूता चप्पलों को श्रद्धालु अपने वाहनों में उतार कर आएं या अलग-अलग खांचों में रखें
- श्रद्धालु प्रार्थना या पूजा करने के लिए एक ही दरी प्रयोग नहीं करेंगे
- मंदिर में प्रवेश करने से पूर्व श्रद्धालुओं को सैनिटाइज किया जाए या साबुन से हाथ धुलवाए जाएं
- फर्श को मंदिर खुलने के दौरान कई बार कीटनाशक डालकर धोया जाए।
- शारीरिक दूरी का पालन कराया जाए
- माइक से कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं को जागरूक करने की व्यवस्था की जाए
शासन की गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। मंदिर खुलने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। सोमवार को मंदिर खुल रहा है। इसलिए भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रशासन का भी सहयोग जरूरी है। भक्तों के हाथ सैनिटाइज कराने, हाथ धोने की व्यवस्था की जा रही है। जूता चप्पल रखने के लिए अलग अलग स्टैंड लगवा दिए गए हैं। मंदिर, घंटों की साफ-सफाई करा दी गई है। साथ ही पुरानी पानी की टोटियों को बदलवा दिया गया है।
विज्ञापन

- जनार्दन गिरि, अध्यक्ष पौराणिक शिव मंदिर कमेटी गोला गोकर्णनाथ
आठ जून से धार्मिक स्थलों के खुलने की गाइडलाइन जारी हुई है। धार्मिक स्थलों के खुलने का समय निर्धारित करने के लिए धर्म गुरुओं, धर्मस्थल कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की जाएगी। धर्म स्थलों पर शासन के दिशा निर्देशों का पूर्णत: पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अखिलेश यादव, एसडीएम गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed