{"_id":"5edbc99c8ebc3e902a3e1b46","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly408354755","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किया दो विद्युत उपकेंद्रों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किया दो विद्युत उपकेंद्रों का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 28 विद्युत पारेषण उपकेद्रों का शिलान्यास किया, जिसमें जनपद लखीमपुर खीरी के 220 केवी विद्युत उपकेंद्र गोला एवं 132 केवी विद्युत उपकेंद्र ओयल का शिलान्यास किया गया। एनआईसी केंद्र के माध्यम से शिलान्यास संपन्न हुआ।
वीडियों कांफ्रेंसिंग से शिलान्यास में खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी, विधायक सदर योगेश वर्मा, विधायक गोला अरविंद गिरि, एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत पारेषण मंडल शाहजहांपुर सतीश चंद्र तिवारी, अधीक्षण अभियंता लखीमपुर एके सिंघल, अधिशासी अभियंता विद्युत पारेषण खंड रामानंद, किताब सिंह मौजूद रहे। परियोजनाओं के संबंध में अधिशासी अभियंता पारेषण रामानन्द ने बताया कि इन उपकेंद्रों के निर्माण से 132 केवी उपकेंद्र गोला एवं 132 केवी उपकेंद्र मोहम्मदी क्षेत्र की अतिभारिता समाप्त होगी और आगे बढ़ने वाले भार को गुणवत्तायुक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। तहसील गोला, मोहम्मदी एवं सदर तहसील लखीमपुर के सभी क्षेत्र लाभांवित होंगे। रेलवे टीएसएस फरधान के लिए 132 केवी विद्युत स्रोत उपलब्ध होगा, जिससे त्वरित रेल परिवहन का संचालन होगा। निर्माणाधीन 132 केवी उपकेंद्र ओयल को 132 केवी विभव स्रोत मिलेगा। कार्य पूर्ण करने की संभावित तिथि 31 मार्च 2021 है एवं परियोजना की कुल लागत 149.07 करोड़ है। उन्होंने बताया कि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र ओयल की क्षमता वृद्धि से सदर तहसील के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों ओयल, बेहजम, मितौली खीरी, फरधान को सुचारू विद्युत आपूर्ति सुलभ होगी। 132 केवी उपकेंद्र लखीमपुर की अतिभारिता दूर होगी, जिससे जिले के शहरी एवं आस-पास के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। परियोजना कार्य पूर्ण करने की संभावित तिथि दिसंबर 2020 है और परियोजना की कुल लागत 58.31 करोड़ है।