{"_id":"5ed56c558ebc3e90743f3e4f","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4078036183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर एमएलसी पीड़ित परिवार से मिले, बंधाया ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर एमएलसी पीड़ित परिवार से मिले, बंधाया ढांढस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सीतापुर के सपा एमएलसी आनंद भदौरिया मैगलगंज पहुंचे। उन्होंने तीन दिन पहले आर्थिक तंगी के कारण ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने वाले भानु प्रकाश गुप्ता के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और परिवार की आर्थिक मदद की। एमएलसी ने मृतक की पत्नी गुड्डी देवी और मां रामकली से कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरी पार्टी आप के साथ खड़ी है। उन्होंने स्थानीय नेताओं से पीड़ित परिवार के संपर्क में रहने की बात कही। उनके साथ पूर्व विधायक सुनील भार्गव, सर्वेश सिंह आदि थे।
--
भानु के परिजन को 10 लाख आर्थिक सहायता देने की मांग
लखीमपुर खीरी। भाकपा माले ने मैगलगंज निवासी भानु प्रकाश गुप्ता के परिजन को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की है। केंद्रीय कमेटी सदस्य कृृष्णा अधिकारी की अगुवाई में सदस्यों ने कार्यालय में प्रदर्शन किया, जिसमें कृष्णा अधिकारी ने मांग की कि लॉकडाउन के चलते मरने वाले सभी प्रवासी मजदूरों के परिजन को 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। बेरोजगारी और भुखमरी से रक्षा के लिए गरीबों, मजदूरों, किसानों को न्यूनतम 10-10 हजार रुपये लॉकडाउन भत्ता दिया जाए। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट कार्यालय में सौंपा गई। इस मौके पर रामदरश, जसपाल, डाली, शम्स विकास मौजूद रहे। संवाद