{"_id":"5ece90b78ebc3e906b6029cf","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4072273172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में भी 2445 बैनामे हुए, 5.51 करोड़ राजस्व की प्राप्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में भी 2445 बैनामे हुए, 5.51 करोड़ राजस्व की प्राप्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के बावजूद लोगों ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खासी रुचि दिखाई हैै, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि 16 अप्रैल 2020 से लेखपत्रों की लिखापढ़ी का कार्य प्रारंभ हुआ था। कार्य प्रारंभ से 26 मई 2020 तक जिले भर में 2445 लेखपत्रों (बैनामों) की लिखा पढ़ी हुई। इसमें स्टांप एवं निबंधन शुल्क से पांच करोड़ 50 लाख 80 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ है।
सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने बताया कि तहसील गोला के निबंधक कार्यालय में 293 लेखपत्रों के सापेक्ष 90 लाख 67 हजार, तहसील धौरहरा के निबंधक कार्यालय में 350 लेखपत्रों के सापेक्ष 33 लाख 32 हजार, तहसील निघासन के निबंधक कार्यालय में 270 लेखपत्रों के सापेक्ष 54 लाख 16 हजार, तहसील पलिया के निबंधक कार्यालय में 303 लेखपत्रों के सापेक्ष 01 करोड़ पांच लाख 84 हजार, तहसील मितौली के निबंधक कार्यालय में 202 लेखपत्रों के सापेक्ष 54 लाख 23 हजार, तहसील मोहम्मदी में 326 लेखपत्रों के सापेक्ष 87 लाख आठ हजार एवं सदर तहसील के निबंधक कार्यालय में 701 लेखपत्रों के सापेक्ष एक करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये का स्टांप एवं निबंधन शुल्क राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ है।