{"_id":"5ece90b68ebc3e90b43df137","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4072271102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर लाइन में खड़ी महिला गश खाकर गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के बाहर लाइन में खड़ी महिला गश खाकर गिरी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। इंडियन बैंक की शाखा से पेंशन का रुपया निकालने आई 50 वर्षीय दिव्यांग महिला करीब एक घंटे तक बैंक के बाहर तेज धूप में खड़ी रही। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ी और उसकी वहीं पर गिरकर मौत हो गई। जानकारी पर परिजन में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रमियाबेहड़ गांव निवासी लक्ष्मी देवी (50) पैरों से दिव्यांग थीं। परिजन के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह कस्बे की इंडियन बैंक शाखा से पेंशन का रुपया निकालने गईं थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सामाजिक दूरी के चलते ग्राहक बैंक के बाहर अलग-अलग खड़े थे। इन्हीं के बीच लक्ष्मी भी खड़ी होकर अपना नंबर आने का इंतजार करने लगीं। करीब दो बजे अचानक वह गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। सूचना पर जब तक परिजन मौके पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाखा प्रबंधक शोएब अहमद ने बताया कि सामाजिक दूरी की वजह से बैंक का चैनल बंद कर टोकन से भुगतान करने की व्यवस्था की गई है। मृतक महिला का कोई विड्राल मेरे पास नहीं आया है महिला की मौत बैंक के बाहर हुई है।