फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

मोहल्ले वालों की मांग, नाली के साथ बने फुटपाथ

Mon, 25 May 2020 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमुपर खीरी। हिदायत नगर चौराहे से लेकर नौरंगाबाद चौराहे तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण शुरू हो गया है। मोहल्ला हिदायतनगर वाले फुटपाथ पर नाली निर्माण न होने से सभासद से लेकर मोहल्ले के लोगों में नाराजगी है। इन लोगों का कहना है कि नाली जब नहीं बनेगी तो घरों का पानी कैसे निकलेगा।
विज्ञापन

हिदायतनगर से नौरंगाबाद चौराहे तक दोनों तरफ करीब 500-500 मीटर लंबा फुटपाथ का निर्माण हो रहा है। हिदायतनगर की तरफ नाली न बनाए जाने से मोहल्ले के लोगों में नाराजगी है। मोहल्ले की बलविंदर गौहनिया बताती हैं कि करीब 20 दिन पहले फुटपाथ निर्माण के लिए खुदाई की गई थी। उसके बाद रोड़ी डालकर छोड़ दिया और सामने की तरफ निर्माण कराना शुरू कर दिया। निर्माणकार्य कर रहे लोगों का कहना है कि नाली नहीं बनेगी। ऐसे में घरों का पानी कैसे निकलेगा। आर बी रघुवंशी बताते हैं कि निर्माण कार्य भी मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। ब्यौरा में कुछ दर्ज है और मौके पर निर्माण सामग्री कुछ प्रयोग की जा रही है। इंजीनियर के पद से रिटायर्ड कमर सिद्दीकी का कहना है कि फुटपाथ और नाली निर्माण से पहले गिट्टी डालकर कुटाई होनी चाहिए। मगर, पूरी तरह से मानक विहीन निर्माण सामग्री का प्रयोग करना जनता के पैसों की बर्बादी है। निर्माण कार्य की ईओ और जेई को निगरानी करनी चाहिए।
विज्ञापन

हिदायत नगर चौराहे से नौरंगाबाद चौराहा तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ निर्माण का काम चल रहा है। हिदायत नगर की तरफ वाले फुटपाथ में नाली बनेगी या नहीं इसके बारे में रिकॉर्ड देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरआर अंबेश, अधिशासी अधिकारी
फुटपाथ के साथ जलनिकासी के लिए नाली बननी चाहिए। ठेकेदार निर्माण कार्य में सामग्री मानक के अनुरूप प्रयोग करें। अन्यथा निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
- अमरीन खान सभासद, हिदायत नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed