फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

मनरेगा श्रमिकों पर खेत मालिक ने की फायरिंग

Sat, 09 May 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतापुर में काम करते समय खेत मालिक और मनरेगा श्रमिकों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर श्रमिकों ने खेत मालिक पर फायरिंग कर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमृतापुर में मनरेगा मजदूर सड़क पटाई का कार्य कर रहे थे। देवरनिया निवासी गुरुचन सिंह ने अपने खेत की तरफ अधिक खोदाई करने का श्रमिकों पर आरोप लगाया, जिससे विवाद हो गया। श्रमिकों का कहना है कि विवाद बढ़ने पर गुरुचन सिंह ने फायरिंग कर उनके साथ मारपीट कर धमकाया है। जबकि गुरुचन सिंह का कहना है कि बात बढ़ने पर श्रमिकों ने मेरे साथ मारपीट की है। गुरुचन सिंह ने अमृतापुर के दाताराम और रामसिंह के खिलाफ वहीं अमृतापुर के हरिश्चंद्र की पत्नी तारावती ने गोगे सरदार और उनके तीन लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। क्रॉस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed