फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

शारदा सहायक नहर में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत

Sat, 25 Apr 2020 09:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। थाना क्षेत्र के गांव मरखापुर निवासी राजकुमार सिंह का पुत्र अभिषेक सिंह शनिवार की दोपहर गांव के ही अपने अन्य छह दोस्तों के साथ उमरिया के पास स्थित शारदा सहायक नहर के जंगरौली पुल पर नहाने आया था। नहाते समय अभिषेक सिंह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथी दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। दोस्तों ने गांव जाकर उसके डूबने की बात भी किसी को नहीं बताई। परिवार वालों ने जब पूछताछ की तो उसके डूबने की जानकारी हुई। इस पर रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ खीरी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शाम को शव नहर से बरामद कर लिया। शव मोरचरी में रखवा दिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed