फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

कोटे की दुकानों पर पहले दिन सामाजिक दूरी बनाकर बांटा राशन

Wed, 01 Apr 2020 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के दौरान काम-धंधा बंद होने से गरीबों को राहत देेते हुए सरकार के आदेश पर बुधवार को कोटे की दुकानों पर मुफ्त राशन वितरण प्रारंभ हो गया। जिसके चलते पहले दिन अंत्योदय कार्डधारकों को राशन बांटा गया, जोकि तीन अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

इसके बाद चार से सात अप्रैल तक पंजीकृत श्रमिकों, मनरेगा जॉबकार्डधारकों और पंजीकृत दिहाड़ी मजदूरों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। वहीं आठ से 25 अप्रैल तक अवशेष पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राशन वितरित किया जाएगा। इस दौरान कार्डधारकों ने सामाजिक दूरी बनाते हुए राशन लिया। साथ ही कार्डधारकों के अंगूठा लगाने से पहले उनके हाथों को सैनिटाइज कराया गया, जिसके बाद ही मशीन पर अंगूठा लगाने दिया गया। कई स्थानों पर जरूर सामाजिक दूरी का पालन होते नहीं दिखा।
विज्ञापन

पलियाकलां। बुधवार को पहले दिन राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। कोटेदारों ने सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए लोगों को एक मीटर की दूरी पर खड़ा कर राशन बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझगईं। बल्लीपुर में राजकुमार शाक्य की सरकारी गल्ले की दुकान पर एक मीटर की दूरी पर खड़ा कर कार्डधारकों को राशन का वितरण किया गया। नोडल अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो गल्ला मुफ्त दिया गया। उधर, गुलरा टांडा, त्रिलोकपुर, कोठिया में कार्डधारकों ने कम गल्ला देने का आरोप लगाया है।
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द में दो कोटेदारों द्वारा राशन वितरण किया गया। इसमें एक जगह राशन कम देने की बात सामने आई, लेकिन कोटेदार ने राशन पूरा करके दिया। कोटेदार सुरेश गौड़ ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन मुफ्त दिया जा रहा है, जिसके पास राशन कार्ड नहीं है उसे भी सूची के आधार पर राशन दे रहे हैं।
बांकेगंज की ग्राम पंचायत पूनर्भूग्रंट स्थित कोटे पर अंत्योदय कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन मिलना शुरू हो गया है। कोटे पर कार्डधारक जहां एक मीटर की दूरी पर लाइन में खड़े रहे। वहीं वितरक मुकर्रम खां कार्डधारकों के हाथों पर सैनिटाइजर करते दिखे।
ममरी। ग्राम पंचायत ममरी, हैदराबाद, खरगापुर, लंदनपुर, मिर्जापुर, अजान, घरथनियां, बेलवा, धिरावां, परेली, रोशननगर में साबुन से हाथ धुलवाने, सैनिटाइज करने, चूने के घेरे में खड़ा करके अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन दिया गया। कोटेदार ने बताया कि गुरुवार को मनरेगा और बीपीएल कार्डधारकों को राशन वितरित किया जाएगा।
क्षेत्र में राशन की दुकानों पर उमड़ी भीड़
मोहम्मदी में प्रदेश सरकार के आदेश पर बुधवार से राशन की दुकानों पर अंत्योदय कार्डधारकों को मुफ्त राशन मिलना शुरू हो गया है लेकिन इस दौरान न तो सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है न ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं मौके पर कोई अधिकारी भी मौजूद नहीं था, जिससे नियमों का कड़ाई से पालन न हो सका।
कोटेदार पर लगा राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप
ईसानगर में लॉकडाउन के दौरान सभी अंत्योदय कार्डधारकों, पंजीकृत श्रमिकों को सरकारी राशन की दुकानों से मुफ्त राशन देने के आदेश हैं, लेकिन आपूर्ति विभाग की सुस्ती के कारण कोटेदार शोषण पर उतारू हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि अंत्योदय कार्डधारकों को मजगई के कोटेदार 35 किलो की जगह 30 किलो राशन वितरण कर रहा है। जबकि राशन न होने के कारण लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे है। सप्लाई इंस्पेक्टर ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि करीब 60 कोटेदारों से फोन पर वितरण की जानकारी ली है। कहीं भी गड़बड़ी नही मिली है, यदि शिकायत मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
भीखमपुर कस्बे में सरकारी गल्ले की दुकान पर कार्डधारको ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। जबकि कोटेदार अवनीश पांडे कहते रहे। मितौली पुलिस भी सामाजिक दूरी के लिए ड्यूटी करती रही। भीखमपुर के अंत्योदय कार्ड धारक 87, मड़रिया के 91 और जगना के 56 पात्रों को राशन का आबंटन किया गया।

बेलरायां: सर्वर डाउन होने से नहीं मिला राशन, खाली हाथ लौटे
नेपाल बॉर्डर की ग्राम पंचायत कडिय़ा, डांगा, सिसवारी, बेलरायां, मोतीपुर में राशन लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्डधारक शाम तक डटे रहे, लेकिन सर्वर चालू न आने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
पूर्ति निरीक्षक निघासन सुशील कुमार यादव का कहना है कि इस संबंध में अफसरों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed