{"_id":"5e84bd678ebc3e78ad174d33","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly401407565","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकघरों से अंगूठा लगाकर निकाल सकते हैं बैंकों में जमा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकघरों से अंगूठा लगाकर निकाल सकते हैं बैंकों में जमा पैसा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बैंकों से ग्रामीणों की भीड़ को कम करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने डाकघरों में आधार इनबिल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) लागू कर दिया है। इससे अब कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंक में जमा अपनी धनराशि नजदीकी डाकघर में अंगूठा लगाकर निकाल सकता है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और डाकघर अधीक्षक मुकेश कुमार सिंह के साथ कलक्ट्रेट में बुधवार को बैठक हुई, जिसमें डाक अधीक्षक ने बताया कि जनपद के 364 डाकघरों में एईपीएस सुविधा है। इससे कोई भी बैंक खाताधारक 100 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक रकम निकाल सकता है। इसके लिए आधार नंबर लेकर जाना होगा। भुगतान के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मेसेज पहुुंचेगा। साथ ही डीएम ने कहा कि पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने से पहले हाथ को सैनिटाइजर से धुलवाया जाए।