फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

रेल सेवा छिनी तो रुक जाएगा थारूओं की तरक्की का सफर

Thu, 06 Feb 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। मैलानी नानपारा रेल प्रखंड को बंद करने की खबर से यूं तो पूरे इलाके के लोग खफा हैं लेकिन आदिवासी थारू जनजाति के लोगों में इसको लेकर कुछ ज्यादा ही गुस्सा है। थारू जनजाति के लोग यूं तो पलिया में भी रहते हैं लेकिन उनकी तादाद यहां काफी कम है और उनकी सारी आबादी गौरीफंटा और चंदनचौकी इलाके में ही निवास करती है। दशकों पहले गौरीफंटा-चंदनचौकी तक ट्रेन चलती थीं लेकिन उनको कम आय के चलते बंद कर दिया गया। इसको लेकर थारू को खासी मायूसी हुई सालों वे प्राइवेट बसों से करीब 35 से 40 किलोमीटर दूरी तय कर पलिया आते रहे। इसके बाद जिसको जहां जाना होता था वह ट्रेन आदि से आगे की दूरी तय करता था लेकिन अब मैलानी से नानपारा ट्रेन रूट बंद करने की खबर मिली तो उनका सब्र टूट गया और वह आंदोलन पर भी उतारू हो गए। उनका मानना है कि गौरीफंटा और चंदनचौकी रेल मार्ग दशकों पहले बंद कर उनके इलाके के विकास के पहिये को पहले ही रोक दिया गया था अब पलिया नानपारा तक ट्रेन को बंद कर उनके आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक स्तर को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इससे उनकी तरक्की का सफर थम जाएगा। जिसके खिलाफ वह आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस संबंध में बुधवार को ट्रेन बंद होने से पड़ने वाले असर को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात की गई और उनकी तकलीफ को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed