फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट के चलते एसपी खुद निकलीं सड़क पर

Fri, 24 Jan 2020 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पलिया में बसों में ली तलाशी, सतर्कता बरतने के निर्देश, लोगों में अफरातफरी
विज्ञापन

पलियाकलां। गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट जारी किए जाने के बाद एसपी पूनम ने इलाके के गौरीफंटा, चंदनचौकी बॉर्डरों का जायजा लेने के बाद पलिया में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बसों की चेकिंग करने के साथ ही आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। रिलांयस पेट्रोल पंप के पास बाहर जाने वाली बसों को भी चेक किया। एसपी के साथ काफी फोर्स देखकर लोगों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
बृहस्पतिवार को एसपी पूनम ने पलिया थाने में अधीनस्थों के साथ बैठक की। सभी दरोगाओं के साथ ही सिपाहियों को गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट करते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद थाने से ही एसपी ने पैदल मार्च निकाला। जो माल गोदाम रोड, भीरा रोड होते हुए सिनेमा चौराहे पर समाप्त हुआ। यहां पुलिस बल के साथ एसपी ने आने-जाने वाले चार पहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली। बसों को भी रोककर यात्रियों का सामान आदि चेक किया। इसके बाद एसपी ने रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से दिल्ली सहित अन्य महानगरों को जाने वाली बसों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के तलाशी अभियान से लोगों में अफरातफरी का माहौल बना रहा। यहां सीओ राकेश कुमार नायक, इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला सहित सभी थानों की फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि बॉर्डर एरिया होने के कारण यहां कोई आपराधिक गतिविधियां न हों इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट जारी होने के बाद गौरीफंटा बॉर्डर पर आने व जाने वाले वाहनों के लिए दो अलग रजिस्टर बनाए गए हैं। जिनपर वाहनों के नंबर व अन्य जानकारियां लिखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीफंटा। एसपी पूनम ने सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर नौमैंस लेंड देखा। एसएसबी, कस्टम, वन विभाग, चेक पोस्ट कार्यालय का जायजा लिया और बार्डर संबंधी जानकारियां भी लीं। सीमा पर खड़ी रोडवेज बसों में घुसकर चेकिंग अभियान चलाया। सीमा पर तैनात अधिकारियों को 24 घंटे गश्त व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बनगवां मंडी पहुंचकर यहां भी जायजा लिया। इस दौरान सीओ राकेश कुमार नायक, गौरीफंटा कोतवाल रमेश चंद्र यादव, चंदनचौकी कोतवाल सियाराम, चौकी इंचार्ज शंखधर भट्ट, इमीग्रेशन अधिकारी जयशंकर सिंह सहित समस्त सुरक्षा एजेंसियों का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed