{"_id":"5e29ddf18ebc3e4b6475e393","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly393109459","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। चाइल्ड लाइन संस्था की ओर से गुरुवार को भगवान दीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज से स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली भगवान दीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज से शहर में भ्रमण कर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से वापस आकर कॉलेज में समाप्त हुई। रैली में छात्राएं हम सबका सपना, हो स्वच्छ भारत अपना हो। अपना शहर साफ हो, इसमें हम सबका साथ हो आदि नारे लगाते हुए चल रहीं थीं। रैली में बालिकाओं को हाइजिन की किट बांटकर साफ-सफाई का संदेश दिया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को चाइल्ड लाइन का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रैली में जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी, बाल कल्याण समिति, महिला कल्याण विभाग के पदाधिकारी, मानव तस्करी निषेध इकाई के पदाधिकारी, आशा ज्योति केंद्र सर्व सेवा संस्थान व अन्य संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए।