{"_id":"5e29ddf38ebc3e4af66cdca1","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3931051199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सर्वेक्षण टीम आई, अफसरों ने दौड़ कर सफाई कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सर्वेक्षण टीम आई, अफसरों ने दौड़ कर सफाई कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक सफाई होते देख चौके मोहल्ले के लोग
पांच सदस्यीय टीम देख रही सफाई का हाल
लखीमपुर खीरी। स्वच्छ सर्वेक्षण की पांच सदस्यीय टीम गुरुवार को दिल्ली से लखीमपुर पहुंची। इसकी भनक लगते ही पालिका के अफसर उन मोहल्लों की तरफ दौड़ पड़े, जो अब तक सफाई के मामले में उपेक्षित थे। सफाई निरीक्षक ने स्वयं कर्मचारियों के साथ मोहल्लों में पहुंचकर सफाई कराई।
स्वच्छता अभियान के तहत सर्वेक्षण टीम ने शहर के संकटा देवी, नई बस्ती, हाथीपुर कोठार सहित कई मोहल्लों का भ्रमण कर साफ सफाई देखी। सफाई की जमीनी हकीकत देखने आई टीम की भनक लगते ही पालिका प्रशासन ने उन मोहल्लों में सफाई कर्मियों को भेज दिया, जो स्वच्छता के मामले में अब तक उपेक्षा का शिकार थे। सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह स्वयं मोहल्लों में जाकर सफाई कराते रहे और लोगों से सफाई के मामले में टीम को सकारात्मक प्रतिक्रिया देने लिए भी कहते रहे। नई बस्ती के बीच से निकले हुए नाले के पास दोपहर में जहां सफाई कर्मी सफाई करते दिखे वहीं ओवर ब्रिज और बहादुर नगर महाराज नगर में भी दोपहर के वक्त झाड़ू लगती दिखाई दी।
टीम ने रखी गोपनीयता
सर्वेक्षण टीम के सदस्य बगैर किसी को जानकारी दिए मोहल्लों में जाकर सर्वे करने लगे। बताते है कि वह शहर के एक होटल में आकर रुके हैं और बगैर किसी को जानकारी दिए मोहल्लों में जाकर लोगों से पूछताछ करने लगे। नई बस्ती में दवा व्यापारी शरद मेहरोत्रा ने बताया कि कुछ लोग आए थे और सफाई के बावत पूछ रहे थे उन्होंने इस संबंध में पालिका के कर्मियों से जानकारी की तो पता चला कि वह सर्वेक्षण ठीम के सदस्य हैं।