फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-डीएम

Tue, 07 Jan 2020 10:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
‘शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’
विज्ञापन

पलिया में डीएम और एसपी ने सुनी शिकायतें, 81 में सात शिकायतों का हुआ निस्तारण
लखीमपुर खीरी। वर्ष 2020 के पहले मंगलवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने पलिया तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर, सदर तहसील में एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह और तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सदर में 134 शिकायतें आईं, जिसमें तीन का निस्तारण किया जा सका।
पलियाकलां। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम की अध्यक्षता में तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्त विभागों की कुल 81 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें सात का मौके पर निस्तारण कराया गया। डीएम ने फरियादियों की शिकायतें एक-एक कर सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में है। इसलिए सभी अधिकारी रुचि लेकर गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी, डीडीओ अरविंद कुमार, एसडीएम पूजा यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा रत्नेश चंद्र, बीडीओ डॉ विनय कुमार, सीओ राकेश कुमार नायक, बीईओ ओंकार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहम्मदी। तहसील सभागार में एसडीएम स्वाति शुक्ला की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 31 शिकायर्तें आइं, जिसमें किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर सीओ प्रदीप कुमार यादव, तहसीलदार विकास धर दुबे, बीडीओ महेंद्र यादव, ईओ डीके मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में एसडीएम अखिलेश यादव और एएसपी शैलेंद्र लाल ने राजस्व एवं आपदा की 34, पुलिस की 32, ग्राम विकास की तीन, कृषि विभाग और राजस्व की दो-दो, खाद्य िवं रसद विभाग, चकबंदी, विद्युत विभाग, चिकित्सा, बैंक, नगर विकास, जलनिगम, वन विभाग की एक-एक सहित कुल 81 शिकायतें आईं। इनमें पांच का ही मौके पर निस्तारण हो सका। तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी सहित तहसील स्तर के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

मितौली। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। राजस्व विभाग की 17 शिकायतें, विकास विभाग की पांच, पुलिस विभाग की चार, राजस्व विभाग की एक समेत कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम ने प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को देकर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार अवधेश कुमार, एसओ अनिल कुमार सैनी, बीईओ सुनील कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed