{"_id":"5e14ba948ebc3e87b84dec03","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3910108122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बाशिंदों का फीड बैक लेकर आंकड़ेबाजी में जुटा पालिका प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के बाशिंदों का फीड बैक लेकर आंकड़ेबाजी में जुटा पालिका प्रशासन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण-2020
शहरवासियों का फीड बैक लेकर आंकड़ेबाजी में जुटा पालिका प्रशासन
-सर्वेक्षण टीम सफाई व्यवस्था पर शहरवासियों से लेगी प्रतिक्रिया, निर्धारित हैं 1500 अंक
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में शहरवासियों से सफाई को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया पाने के लिए पालिका प्रशासन ने आंकड़ेबाजी शुरू कर दी है। सिटीजन फीड बैक में बेहतर रेटिंग पाने के लिए अधिशाषी अधिकारी ने सभी पालिका कर्मचारियों को 10-10 नागरिकों का सकारात्मक फीड बैक दिलवाने की जिम्मदारी सौंपी है। वहीं बोर्ड के सदस्यों को 50-50 लोगों के मोबाइल में स्वच्छता एप डाउनलोड कर सफाई को लेकर सकारात्मक फीड बैक भरने के लिए पत्र भी लिखा है। ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान शहरवासी नगर की रेटिंग बढ़वा सके।
चार जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मगर, फिर भी शहर की सफाई बेपटरी है। नाले-नालियों की स्थिति सबसे ज्यादा बदतर है। सड़कों से लेकर गलियों तक में गड्ढे होने से लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है। न तो सड़कें अतिक्रमण मुक्त हुई और न ही शहर में पार्किंग स्थल और वेंडिग जोन बन पाए। ऐसे में शहरवासियों में पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी है। 31 जनवरी तक चलने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में टीम नगर का भ्रमण कर लोगों से सफाई व्यवस्था पर प्रतिक्रिया भी लेगी तो ऐसे में शहरवासियों की नाराजगी का असर शहर की रेटिंग पर न पड़े इसके लिए पालिका प्रशासन ने स्वच्छता एप पर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया पाने के लिए पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। मंगलवार को नगर पालिका के सफाई निरीक्षक से लेकर लिपिक देवाशीष मुखर्जी आदि लोगों से फीड बैक लेने में लगे रहे।
7 एलकेएच 3
अंक निर्धारण
कुल सर्वेक्षण के अंक 6000
सिटीजन फीडबैक 1500
डायेक्ट आब्जर्वेशन 1500
सटिफिकेशन 1500
सर्विस लेवल प्रोग्रेस 1500
नगर की रेटिंग बढ़ाने के लिए सभी लोगों को चाहिए वह स्वच्छता एप डाउनलोड कर सकारात्मक फीड बैक देें। इसके लिए सदस्यों को भी 50 लोगों के पॉजिटिव फीड बैक दिलाने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
-आरआर अंबेश, अधिशाषी अधिकारी
शहर की बेहतर रैकिंग के लिए नगरवासियों को किस तरह से फीडबैक देना है इसके प्रति जागरूक करने के लिए पालिका कर्मचारियों को लगाया गया है।
-निरूपमा बाजपेई, अध्यक्ष, नगर पालिका