फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

नव वर्ष के पहले दिन दुधवा रहा गुलजार

Thu, 02 Jan 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
भारी संख्या में पहुंचे सैलानी, जंगल का किया भ्रमण
विज्ञापन

पलियाकलां। नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए सुबह से ही सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पर्यटन परिसर में पिकनिक मनाकर आनंद उठाया। हाउसफुल होने के कारण काफी संख्या में सैलानियों की मंशा पर पानी फिर गया, कुछ सैलानी ही जंगल का भ्रमण कर सके। उन्होंने हिरन, गैंडा देखकर खुशी का इजहार किया, लेकिन बाघ के दर्शन न होने से मायूस दिखे। दूसरी शिफ्ट में दुधवा घूमने के लिए सैलानियों का तांता लगा रहा। जिप्सियों से सैलानी जंगल भ्रमण के लिए रवाना हुए।
दुधवा टाइगर रिजर्व में नये साल पर सैलानियों की संख्या काफी रही। सुबह से ही सैलानियों की दिखने लगी थी। कानपुर, लखनऊ, मुंबई, शाहजहांपुर, सहित कई महानगरों व शहरों से सैलानी दुधवा में पहुंचे। अचानक बढ़ी सैलानियों की संख्या के चलते पर्यटन परिसर के बाहर बने स्टैंड पर गाड़ियों का तांता लगा था। दुधवा में नये साल पर पहुंची पूनम श्रीवास्तव, कल्पना बिष्ट, दीपा सिंह, ममता सिंह, संतुष्टि बिष्ट, संस्कृति बिष्ट व सार्थक ने जंगल का भ्रमण किया। इसके साथ ही लखीमपुर से काजल मिश्रा, आराध्या मिश्रा, मिहीपुरवा बहराइच से रोहित, दीपक कुमार, तरूनवीर, दीपू, मुकेश, मनोज आदि यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जंगल भ्रमण करने के लिए पार्क प्रशासन ने दुधवा फुल होने की बात कही है, लेकिन नया साल मनाना है तो दुधवा पर्यटन परिसर में ही मना लेंगे।
विज्ञापन


पक्षियों का सैलानियों ने किया दीदार
पार्क भ्रमण में सैलानियों में पक्षियों की पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों का दीदार किया। साथ ही मौजूद गाइडों ने उनको इसकी विशेषताएं बताने के साथ ही नाम भी बताए। जिससे सैलानी काफी उत्साहित दिखाई दिए। बता दें कि पक्षियों की प्रजातियाें में बंगाल फ्लोरिकन, फिसिंग ईगल, लेसर फ्लोरिकन, ग्रेट इंडियन हर्नबिल, इंडियन पाइड हार्न बिल, लैगर फैल्कान, पीफाउल, स्पड विल्ड डक समेत पक्षियों की 450 प्रजातियां दुधवा में पाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो शिफ्टों में केवल चलेंगी 42 जिप्सी
बाघ संरक्षण प्राधिकरण दिल्ली के तरफ से भारत के सभी टाइगर रिजर्व के जंगलों में जिप्सियों व वाहनों को लिमिटेड कर दिया गया है। इसके तहत पूरे दिन केवल 42 जिप्सी या वाहन की सैलानियों को पार्क का भ्रमण कराएंगे। दुधवा में केवल जिप्सी ही चलती हैं इसीलिए यहां दो शिफ्टों में 21-21 की तर्ज पर सैलानियों को पार्क का भ्रमण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed