फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

बिना आईडी प्रूफ के होटल में किसी को न रुकने दें

Wed, 01 Jan 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
एसडीएम ने होटल मालिकों संग बैठक कर दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

पलियाकलां। नए साल में दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों के आने का सिलसिला काफी बढ़ जाता है। सुरक्षा का दृष्टि से एसडीएम पूजा यादव ने होटल मालिकों के साथ तहसील में एक बैठक की। जिसमें नववर्ष में आने वाले सैलानियों के बारे में जानकारियां दीं। कहा कि किसी को बिना आईडी प्रूफ दिए होटल में न ठहरने दिया जाए।

तहसील में होटल मालिकों के साथ आयोजित बैठक में एसडीएम पूजा यादव ने कहा कि नव वर्ष को लेकर रात साढ़े बारह बजे के बाद कोई सेलिब्रेशन नहीं मनाएगा। कहा कि बिना आईडी प्रूफ के किसी को भी होटल में ठहरने न दिया जाए। किसी भी व्यक्ति के संदिग्ध लगने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए। किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियां होती पाईं गईं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला, चौकी इंचार्ज पलिया केके यादव सहित सभी होटलों के मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed