फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

घटतौली पर भड़के गन्ना किसानों ने बंद कराई तौल, हंगामा

Fri, 20 Dec 2019 08:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
तिकुनियां। गन्ना क्रयकेंद्र रननगर पर घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा कर तौल बंद करा दी। सूचना पर चीनी मिल बेलरायां के पहुंचे अफसरों ने किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया। तौल कांटा चेक किया तो अंतर साढ़े तीन क्विंटल का मिला। इस पर कांटे को ठीक कराया। उधर सीसीओ ने घटतौली से साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि बरसात से जमीन दलदली हो गई है। इससे कांटा गड़बड़ हुआ।
विज्ञापन

सरयू सहकारी चीनी मिल बेलरायां का गन्ना क्रय केंद्र रननगर में है। गांव निवासी हरविंदर सिंह शुक्रवार को अपनी गन्ना भरी ट्रॉली लेकर गन्ना क्रय केंद्र पहुंचे। जब उन्होंने कांटे पर तौल कराई तो उन्हें शक हुआ। इस पर वह ट्रॉली लेकर तिकुनियां स्थित धर्मकांटा पर पहुंचे और तौल कराई तो साढ़े तीन क्विंटल का अंतर निकला। घटतौली सामने आने पर किसानों ने तौल बंद करा दी और हंगामा करने लगे। किसानों का कहना था कि जिन किसानों का गन्ना तोला जा चुका है उनके गन्ने में भी घटतौली हुई। हंगामे की सूचना पर गन्ना विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया और कांटा सही किया। इससे करीब तीन घंटे तक तौल ठप रहा। चीनी मिल बेलरायां के सीसीओ रामाशंकर ने बताया कि घटतौली का आरोप गलत है। बारिश अधिक होने के चलते जमीन दलदली होने से कांटे में कुछ गड़बड़ी आ गई थी, जिसे दूर करा दिया गया है। सभी गन्ना क्रय केंद्र के कांटे चेक कराए जा रहे हैं। इस दौरान किसान मंत्र सिंह, खड़क सिंह, बंता सिंह, शेर सिंह, बलविंदर सिंह, सुखपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed