{"_id":"5dfbb1828ebc3e878d5d6534","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3886480178","type":"story","status":"publish","title_hn":"थारू गांवों में चार दिनों से बिजली नहीं, पोल टूटने के बाद से है बाधित, नहीं दिया जा रहा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थारू गांवों में चार दिनों से बिजली नहीं, पोल टूटने के बाद से है बाधित, नहीं दिया जा रहा ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदनचौकी। कस्बा सहित लगभग दो दर्जन थारू गांवों की बिजली बीते चार दिनों से गुल है। ऐसा इसीलिए है कि गन्ना भरे ट्रक की टक्कर से एक बिजली का पोल टूट गया था तब से टूटे पड़े पोल को सही नहीं किया गया। जिससे जंगल से सटे थारू क्षेत्रों के ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
बता दें कि थारू क्षेत्र के कई गांव दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों से सटे हुए हैं। जिसमें आए दिन जंगली जानवरों की आवाजाही भी बनी रहती है। जंगल से सटे गांवों में बिजली आपूर्ति सही ढंग से होनी चाहिए लेकिन थारू क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में बीते चार दिनों से बिजली सप्लाई ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात गन्ना भरे ट्रक ने गन्ना सेंटर के पास बिजली के पोल को तोड़ दिया था। तब से सौनहा, ध्यानपुर, चंदनचौकी, रामनगर, पचपेड़ा, पोया, परसिया सहित लगभग दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है।