{"_id":"5df280f38ebc3e87fc6b7ebe","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly38774155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक बन रहे खतरा, बिजली के पोल में मारी टक्कर, टूटकर गिरे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रक बन रहे खतरा, बिजली के पोल में मारी टक्कर, टूटकर गिरे तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनिया। सड़क किनारे बिजली के पोल पर टंगे जर्जर तार और फर्राटा भर रहे ओवरलोड ट्रक राहगीरों के लिए खतरा बन गए हैं। खैरटिया गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना और तिकुनिया मंडी समिति से धान भरे ओवरलोड ट्रकों से कौड़ियाला तिकुनिया रोड पर आए दिन बिजली के तार टूट रहे हैं। इसकी शिकायत के बाद भी विभागीय अफसर गंभीर नहीं है। इससे कभी भी कोई बढ़ा हादसा हो सकता है।
मालूम हो कि बुधवार रात देवी मंदिर के निकट ओवरलोड ट्रक ने एक पोल तोड़ दिया। पोल टूटकर सड़क कर गिर गया। कई जगह तार टूट गए इससे इलाके की बिजली गुल हो गई। हालांकि कोई अनहोनी नहीं हुई। बता दें कि सूचना के बाद भी कोई विभागीय कर्मी मौके पर नहीं आया। मोहल्ले के अनिल, लल्लूराम, सनी, आनंद, दिनेश ने बताया कि काफी दिनों से झूल रहे बिजली के तारों को ऊंचा करने की मांग पावर कॉरपोरेशन से की गई लेकिन अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप शर्मा ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन को लिखित पत्र कस्बे की ओर से झूलते तारों को ऊंचा करने और जर्जर तारों को बदलवाने को दिया जा चुका है। इतना ही नहीं ओवरलोड ट्रकों पर भी कोई अंकुश नहीं लगा रहा है जिसके चलते रोजाना यह घटनाएं हो रही हैं। पावर कॉरपोरेशन के जेई विकास सिंह ने बताया तारों को ऊंचा कराने और टूटे विद्युत पोल को ठीक कराया जा रहा है। जल्दी ही कस्बे में सप्लाई चालू कर दी जाएगी। वहीं इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद ने बताया ओवरलोड ट्रकों पर शिकंजा कसा जाएगा और दुर्घटनाओं को देखते हुए इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।