{"_id":"5df122bc8ebc3e879b77e81f","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3876821159","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 112 पर तैनात होंगी दो-दो महिला आरक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 112 पर तैनात होंगी दो-दो महिला आरक्षी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। महिला अपराध बढ़ने के बाद उनकी सुरक्षा को अब लेकर शासन सतर्कता बरतने लगा है। अब यूपी 112 पर भी दो महिला आरक्षी तैनात किए जाने का आदेश शासन से आया है। डीजीपी के आदेश के बार एसपी ने सभी थानों प्रभारियों को दो-दो महिला आरक्षियों के नाम प्रस्तावित करने के निर्देश दिए हैं।
दुष्कर्म, छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी 112 की महिला पीआरवी शुरू करने के निर्देश दिए थे। महिला पीआरवी पर दो महिला आरक्षी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कॉर्ट की जिम्मेदारी रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक किसी कारण से शहर में अकेली सफर कर रहीं या किसी अन्य काम से निकली महिलाओं को सुरक्षित रखने की होगी। सुरक्षा की मांग पर पीआरवी उन्हें स्कॉर्ट गंतव्य तक पहुंचाएगी। एसपी पूनम ने बताया कि डीजीपी के आदेश के बाद सभी थाना प्रभारियों से थानों पर तैनात महिला सिपाहियों में से दो-दो सिपाहियों के नाम मांगे हैं। जल्द ही पीआरवी पर दो महिला सिपाहियों की तैनाती कर दी जाएगी।