फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने रचा ‘चक्रव्यूह’

Mon, 02 Dec 2019 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities

राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों के साथ बैठक कर एसडीएम सदर ने बनाई चार चरणों की योजना

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तालाबों पर अवैध कब्जा करके निर्माण कार्य कराने वाले अब बच नहीं सकेंगे। एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह ने तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चार चरणों की योजना बनाई है। ‘तालाब खोजें...तालाब बचाओ’ अभियान नाम से योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए एसडीएम ने तहसील के राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों के साथ बैठक करके रणनीति भी बना ली है।
तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कई बार आदेश जारी किए, लेकिन नतीजा हमेशा ढाक के तीन पात ही रहा। इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले और बुलंद होते चले गए। लोगों ने तालाबों पर पक्के निर्माण करा लिए हैं, जिससे तालाबों को मुक्त कराने की मुहिम अब तक फेल रही है। करीब एक माह पहले हाईकोर्ट ने तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के सख्त आदेश देते हुए 1951 के रिकॉर्ड में दर्ज तालाबों का वजूद लौटाने के आदेश दिए थे। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद से राजस्व विभाग के अधिकारियों ने तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कर पुराने स्वरूप में लौटाने केे लिए खाका तैयार कर लिया है। अभी सदर तहसील के एसडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह ने चार चरणों में प्लानिंग की है, जिस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

चार चरणों में ऐसे हटेगा अतिक्रमण
एसडीएम सदर ने बताया कि पहले चरण में वर्तमान और पुराने अभिलेखों में तालाबों को खोजकर तीन दिनों में फर्जी इंद्राज को सही किया जाएगा। दूसरे चरण में तालाब की वर्तमान स्थिति और उस पर कैसा अतिक्रमण है, इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। तीसरे चरण में नियमानुसार तालाब से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा। चौथे चरण में तालाब को मूल स्वरूप में लाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेखों में कहां कितने तालाब
सात तहसीलों में ग्राम समाज के कुल 5187 तालाब हैं, जिनमें से 1452 तालाबों को राजस्व विभाग द्वारा मछली पालन के लिए पट्टे पर दिया गया है। लखीमपुर तहसील क्षेत्र में 2007, गोला क्षेत्र में 983, मितौली क्षेत्र में 545, मोहम्मदी क्षेत्र में 1118, निघासन क्षेत्र में 164, धौरहरा क्षेत्र में 288 और पलिया तहसील क्षेत्र में 82 तालाब हैं।
अतिक्रमण की शिकायत रहेगी गोपनीय
तालाबों पर अतिक्रमण के बारे में कोई भी नागरिक एसडीएम कार्यालयों में लगी शिकायत पेटिका में बिना अपना नाम-पता दिए शिकायत डाल सकता है।
तालाब पर अतिक्रमण कर बसा दिया मोहल्ला
मोहल्ला नई बस्ती स्थित तालाब पर अतिक्रमण करके मोहल्ला बसा दिया गया है। इसको लेकर कई बार शिकायतें की गई, लेकिन नगर पालिका ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे तालाब का वजूद ही मिट गया। बस कुछ निशान ही बचे हैं। इसी मोहल्ला मिश्राना स्थित गंगना तालाब के काफी हिस्से पर अतिक्रमण करके लोगों ने पक्के निर्माण कर लिए हैं। मोहल्ले के लोगों ने शिकायतें की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चार चरणों में कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही कार्रवाई का असर दिखने लगेगा।
-डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed