{"_id":"5de2a44b8ebc3e54de04aeaf","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3860725163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ खेत में खींचकर ले गया गाय का अधखाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ खेत में खींचकर ले गया गाय का अधखाया शव
विज्ञापन
गन्ना बाहुल्य क्षेत्र में नहीं मिल रही बाघ की लोकेशन
विज्ञापन
ममरी। मोहम्मदी रेंज की आंवला बीट क्षेत्र के नासिरपुर गांव के पश्चिम में शुक्रवार को गाय पर हमला कर निवाला बनाने वाला बाघ अब तक खेत में मौजूद है। शनिवार को वह गाय का अधखाया शव गन्ने के खेत मे खींच ले गया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए वन कर्मियों ने एसटीपीएफ जवानों संग कांबिंग शुरू कर दी है।
प्रधान राजकुमार, नासिरपुर के कंधईलाल, विनोद कुमार, रामकिशन, अनंतराम, रामभरोसे, रामकिशोर, सुरेश, राजेश आदि ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार को गांव के पश्चिम 50 मीटर की दूरी पर गाय को निवाला बनाने वाला बाघ अब तक गन्ने के खेतों में मौजूद रहा। शनिवार सवेरे वह गाय के अधखाए शव को गन्ने में खींच ले गया। गांव वालों की सूचना पर एसटीपीएफ जवानों के साथ पहुंचे फॉरेस्टर अब्दुल मतीन खां ने बाघ के गन्ने के खेत में मौजूद होने की पुष्टि कर बताया कि ग्रामीणों को शव के पास न जाने की सलाह दी गई। बताया कि बाघ शव को खाने के लिए वह फिर आ सकता है। फिर भी लोग वहां गन्ना छीलने पहुंच गए, गनीमत रही बाघ ने किसी पर हमला नहीं किया। बताया कि बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए कांबिंग की जा रही है। गन्ना बाहुल्य एरिया होने से बाघ की लोकेशन नहीं मिल पा रही है।
तेंदुए नहीं, बाघ के हमले से हुई थी किसान की मौत
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उत्तर निघासन रेंज में बृहस्पतिवार को किसान की मौत बाध के हमले में हुई थी।
डीटीआर बफरजोन के उत्तर निघासन रेंज के खैरागौढ़ी निवासी किसान सुरजीत सिंह की बाघ या तेंदुए के हमले से मौत पर संशय बना था। इसकी पुष्टि को लेकर शुक्रवार शाम निघासन विधायक शशांक वर्मा, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल और कतर्निया घाट डीएफओ जीपी सिंह गांव पहुंचे। मृतक के परिवारीजनों से बातचीत की। उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए शासन की मंजूरी के बाद मृतक आश्रित परिवार को पांच लाख आर्थिक और दस हजार रुपये तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके बाद डीडी और डीएफओ ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि सुरजीत सिंह पर तेंदुए ने नहीं बल्कि बाघ ने हमला किया था, जिससे उसकी मौत हुई है। इस मौके पर एसडीओ जे प्रसाद, रेंजर दिनेश बड़ोला सहित ग्रामीण और वन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वन विभाग ने परिजनों को सौंपा 10000 का चेक
तकुनियां। बाघ के हमले में मारे गए किसान सुरजीत के घर वन विभाग के निघासन एसडीओ जेपी श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने मृतक सुरजीत सिंह की मां मल्लौ देवी और पत्नी कमलजीत कौर को 10 हजार रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान ग्राम प्रधान गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।