फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

हो जाएं तैयार, आ गई नगर स्वच्छता के परीक्षण की घड़ी

Sat, 30 Nov 2019 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities

आपका शहर कितना साफ है बताएगा टीम का सर्वेक्षण
विज्ञापन

चार से 30 जनवरी के बीच टीम करेंगी सर्वेक्षण

लखीमुपर खीरी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शहर की स्वच्छता रेटिंग निर्धारित करने के लिए केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम जनवरी 2020 में शहर आएंगी। टीम के सदस्य सफाई के लिए नगर पालिका में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी लेंगे और वार्डों का भ्रमण कर शहर में सफाई की स्थिति परखेंगे। नगरवासियों से सफाई व्यवस्था पर प्रतिक्रिया भी लेेगें।
केंद्रीय टीम सफाई के मामले में भौतिक सत्यापन करेंगी, जिसके आधार पर शहर को अंक देकर रेटिंग निर्धारित की जाएगी। हांलाकि जनवरी 2019 में स्वच्छता रेटिंग पर नगर पालिका का 320वें स्थान रहा। जबकि पालिका प्रशासन ने टॉप-100 की सूची में शामिल होने के लिए तमाम प्रयास किए थे। मगर, 2019 सर्वेक्षण में जो रेटिंग आई उसको लेकर नगर पालिका की खूब किरकिरी हुई, क्योंकि पालिका प्रशासन ने नगर की सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये पानी की तरह बहाए, लेकिन रिजल्ट शून्य रहा। शहर में गंदगी के ढ़ेर एवं चोक नाले-नालियों के कारण पालिका को नागरिक प्रतिक्रिया बेहतर नहीं मिलीं। जो मुख्य रुप से रेटिंग प्रभावित करने का कारण रहीं। इस बार भी पालिका प्रशासन टॉप-100 सूची में शामल होने के लिए प्रयासरत है और इस बार भी पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। वहीं नागरिकों को भी जागरूक किया जा रहा है ताकि वह सर्वेक्षण टीम को अच्छी प्रतिक्रिया दें। इसके लिए नगर के चौराहों पर होडिंग भी लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


किस काम के कितने अंक
प्रत्यक्ष अवलोकन- 1500
नागरिक प्रतिक्रिया-1500
सर्विस लेवल प्रोग्राम-1500
म्यूनिसिपल डॉक्यूमेंटेशन- 1500

वर्ष- रैंक
2017- 410
2018-353
2019-320

पूछे जाने वाले प्रमुख सवाल
1. क्या आपको पता है कि आपका शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में भाग ले रहा है।
2. क्या सफाई कर्मी आपके घर कूड़ा लेने आता है।
3. सफाई कर्मी सूखा और गीला कूड़ा अलग अलग देने को कहता है।
4. क्या आप शहर में बने शौचालयों की सफाई व्यवस्था से संतुष्ट हैं।
5. क्या आप सफाई व्यवस्था से संतुष्ट हैं।
6. आप स्वच्छता के मामले में शहर को कितने अंक देना चाहोगे।

मूल्यांकन में इन पर टिकी रहेंगी निगाह
स्वच्छ सर्वेक्षण के मूल्यांकन में कूड़ा कलेक्शन एवं निस्तारण की व्यवस्था, नाला सफाई एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की स्थिति, सूखा एवं गीला कूड़ा अलग रखने की व्यवस्था, कितने नागरिकों ने स्वच्छता एप डाउनलोड किया और एप पर आई शिकायतों के निस्तारण की भी स्थिति देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों के सहयोग पर है निर्भर
शहर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। इसमें नगरवासियों का सहयोग जरूरी है। लोगों से अपील है कि जनवरी में होने वाले सर्वेक्षण में नगर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए पूरा सहयोग करें, क्योंकि शहरवासियों के सहयोग के बिना अच्छी रैंक ला पाना मुश्किल है। - आर आर अंबेेश, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed