फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

मुख्यमंत्री का फरमान बेअसर, खेतों में पराली जला रहे किसान

Wed, 20 Nov 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। प्रदूषण को लेकर गंभीर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों किसानों से पराली न जलाने का आह्वान किया था लेकिन क्षेत्र के किसान इस पर अमल नहीं कर रहे। किसानों की मनमानी पर अब प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को मैगलगंज, ईसानगर, धौैरहरा और हैदराबाद क्षेत्र में 16 किसानों पर एफआईआर दर्ज कराई गई। इससे पहले भी चार किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। इसके अलावा 190 किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है पर मुख्य सचिव ने दोषी कर्मचारियों/अधिकारियों पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया है।
विज्ञापन

पराली जलाने की घटनाएं न थमने पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया, जिसपर मुख्य सचिव ने 16 नवंबर को पुन: रिमाइंडर जारी कर पराली जलाने की एक भी घटना न होने के निर्देश डीएम को दिए थे। इसकी वजह भी यह थी कि इस साल चार से 19 अक्तूबर तक लखीमपुर में पराली जलाने के 152 मामले सेटेलाइट के जरिए पकड़े गए। शासन ने पूर्व में ही ग्राम पंचायतों तक की जवाबदेही तय करते हुए प्रधान और सचिव समेत लेखपालों की जिम्मेदारी तय की थी, जिस पर अब तक अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा मुख्य सचिव ने पराली जलाने के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया है, जिसे 25 नवंबर को हाईकोर्ट की सुनवाई में प्रस्तुत किया जाना है। इससे अफसरों में खलबली मची है।
विज्ञापन


धौरहरा में पराली जलाने वाले 12 किसानों पर रिपोर्ट
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पराली जलाने के मामले में छह किसानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि ईसानगर थाने में भी छह किसानों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि अलग-अलग गांवों के 12 किसानों पर कार्रवाई की गई है। साथ ही संबंधित गांवों के लेखपालों से जवाब मांगा है। मटेहनी गांव निवासी विजय वर्मा, विनय वर्मा, वाली निवासी कपिल कुमार, हृदय नरायन, अमेठी निवासी राजू, सिसैयाकलां निवासी साबिर, धौरहरा निवासी रफीक, भुरजनिया निवासी रामबच्ची और रामादल, त्रिकोलिया निवासी गोबरे, कल्लूराम और समीउल्ला, सिंगावर निवासी नजमुद्दीन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। सभी आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि पराली जलाने वाले किसानों पर एडीओ कृषि जितेंद्र कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन किसानों पर पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज
ममरी। हैदराबाद पुलिस ने तीन किसानों के खिलाफ धारा 278 के तहत पराली जलाने पर रिपोर्ट दर्ज करके पत्रावली डीएम कार्यालय भेजी है। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर तीन किसानों परेली निवासी परमेश्वरदीन, बरगदिया निवासी रामकेश वर्मा, सहाबदुद्दीपुर निवासी बिहारीलाल के खिलाफ पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पराली जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
मैगलगंज। चौकी औरंगाबाद पुलिस ने कस्बा निवासी इस्माइल को सोमवार की रात आठ बजे पराली जलाने के मामले में गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज नितीश भारद्वाज रात्रि गश्त के दौरान जा रहे थे, तभी रास्ते के किनारे खेत में पराली जलती मिली। चारों ओर धुआं उठ रहा था। वायुमंडल प्रदूषित हो रहा था। मौके पर फोर्स ने काफी खोजबीन की, लेकिन पराली जलाने वाला मौके से भाग निकला। खेत मालिक का लोगों ने पता बताया, जिसके बाद इस्माइल के घर पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि किसी भी किसान को पराली नहीं जलाने दी जाएगी, जो भी नहीं मान रहा है उसको जेल भेजा जाएगा।


पराली जलाने के मामले में सचिव और लेखपालों की भूमिका तय की गई है, जिसके लिए उस क्षेत्र/गांव के लेखपाल/सचिव को जवाब देना होगा। यदि किसान पराली जलाते पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी।
-टीएम त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed