{"_id":"5d34bc8e8ebc3e6caa3badb9","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly369429333","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढ़ायुक्त सड़कों पर निकलेंगे कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढ़ायुक्त सड़कों पर निकलेंगे कांवड़िए
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में सावन मेला को लेकर पूर्व में हुई बैठक में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने नगर, मंदिर परिसर, भूतनाथ मंदिर परिसर सहित निकटवर्ती क्षेत्र में और नगर की परिधि में आने वाली सड़कों को गड्ढामुक्त करने का फरमान जारी किया था। इसके बाद कई निरीक्षण हुए, लेकिन डीएम का फरमान अमल में न आने से सड़के ज्यों की त्यों गड्ढायुक्त पड़ी हैं। जिन गड्ढों से नंगे पांव कंधे पर गंगाजल से सजी कांवड़ लेकर धूप, प्यास सहते हुए श्रद्घालु, कांवड़िये निकलने को मजबूर हैं, जिनके पांव के छालों का दर्द प्रशासन नहीं समझ पा रहा है। गड्ढों में नुकीले पत्थर, बजरी श्रद्घालुओं की राह को कठिन बना रहे हैं। नगर की मोहम्मदी रोड जिससे प्रतिदिन गंगाघाट से आने वाले कांवड़ियों का रेला उमड़ता है, उनकी राह में जगह-जगह गड्ढे बने हैं। वहीं एक ओर फुटपाथ बनवाने के लिए सड़क को खोदा गया है। खुटार रोड, अलीगंज रोड, स्टेशन रोड, लखीमपुर रोड, सिकंद्राबाद रोड, बाबा भूतनाथ मंदिर मार्ग गड्ढों में ज्यों का त्यों पड़ा है।
स्वयं डीएम ने अधिकारियों को दिखाई सड़कों की दशा
तीन दिन पूर्व डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी पूनम के साथ आकर कोतवाली में मेला की तैयारियों पर बैठक कर सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया था। साथ ही मंदिर, तीर्थ परिसर जाकर मेला व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद सड़कों की दशा को तत्काल ठीक कराने को निर्देशित भी किया था, किंतु अब तक मार्ग दुरुस्त नहीं हो पाए हैं।
मोहम्मदी रोड पर खोदा गया फुटपाथ
सावन माह शुरू होने से पूर्व ही नगर पालिका परिषद द्वारा मोहम्मदी रोड के फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग करने के लिए खोदाई की गई थी। फुटपाथ पर अब तक इंटरलॉक का काम पूरा नहीं हो पाया है। फुटपाथ खुदा हुआ गहरे गड्ढों के साथ कंकड़ पत्थर बिखरे पड़े हैं। दुकानदारों का कहना है कि पालिका प्रशासन को यह काम एक माह पूर्व ही करा लेना चाहिए था।
विज्ञापन
स्टेशन रोड से निकलना श्रद्घालुओं के लिए जोखिम भरा
सबसे ज्यादा हालत स्टेशन रोड की खराब है। जहां रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा होने के कारण दूर क्षेत्र से आए श्रद्धालु यहां उतरते हैं और मंदिर नजदीक होने के कारण यही पर आश्रय भी पाते हैं। गड्ढों में तब्दील जर्जर मार्ग से निकलना नंगे पांव श्रद्धालुओं के लिए किसी जोखिम से कम नहीं है।
अलीगंज रोड पर शुरू हुई पैचिंग
अलीगंज रोड का करीब एक किमी हिस्सा वर्षों से जर्जर पड़ा है। सावन माह से पूर्व डीएम ने मार्ग को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया था, उसके बाद पुन: तीन दिन पूर्व डीएम ने इस मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने के लिए कड़े निर्देश दिए। इसी मार्ग पर कृषि उत्पादन मंडी समिति में पार्किंग स्थल और सेंट्रल वेयर हाउस के सामने से लाल्हापुर होते हुए भूतनाथ मंदिर को जाने वाला मार्ग भी है, जिस पर पूरे माह श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। डीएम के कड़े निर्देश के बाद अब इस पर पैचिंग शुरू हुई है। यदि मौसम ने साथ दिया तो ठीक नहीं तो गड्ढों में भरे कीचड़ से इस मार्ग पर निकलना दूभर हो जाता है।
सभी मार्गों को गड्ढा मुक्त कराया जा रहा है। पैचिंग शुरू हो गई है। शीघ्र ही सारा कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। प्रशासन सड़क के गड्ढों को भरवाने की लगातार मॉनीटरिंग कर रहा है। -सुनंदू सुधाकरन, एसडीएम
लोक निर्माण विभाग ने काफी कम समय में सड़कों के गड्ढों को भर दिया है। जिन स्थानों पर गड्ढों को नहीं भरा गया है, उसे भी शीघ्र भरवा दिया जाएगा। कांवड़ियों और श्रद्घालुओं को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए प्रशासन प्रयासरत है। -शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम।
ट्रॉली भर रोड़ी और दो बोरी सीमेंट, हो गई जर्जर रोड की मरम्मत
बांकेगंज। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दो भागों में बनी गोला-बांकेगंज और बांकेगंज-कुकरा रोड में हुए बड़े-बड़े गड्ढों की कराई गई मरम्मत सिर्फ एक ट्रॉली रोड़ी और दो बोरी सीमेंट से कर दी गई। जब मामले की शिकायत हुई तो अधिशासी अभियंता ने जांच कराने की बात कही है। तीन साल पहले यह सड़क बनी थी। इसके बाद मरम्मत का कार्य कागजों पर होता रहा। अधिकारियों को पता लगा तो उन्होंने ठेकेदार को नोटिस दिया, जिस पर गोला से निपनियां रोड तक के ठेकेदार ने आननफानन में एक ट्रॉली रोड़ी और दो बोरी सीमेंट मंगवाकर आधी सड़क मरम्मत की खानापूरी कर दी, जबकि आलम यह है कि सड़क बारिश में पूरी तरह कट चुकी है और तीन जगह गहरी खाई बन गई है। गड्ढे भी नहीं भरे। ठेकेदारों की करामात देखकर जब स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के पीएमजीएसवाई अनुभाग के एक्सईएन उदय नरायन से की तो उन्होंने कहा वह जेई को भेजकर सड़क मरम्मत कार्य की जांच कराएंगे। यदि शिकायत सही पाई गई तो ठेकदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राहगीरों को मुंह चिढ़ा रहे सड़क किनारे लगे रोड़ी के ढेर
निपनियां गांव से कुकरा तक जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए ठेकेदार ने 15 दिन पहले दो जगहों पर रोड़ी के ढेर तो लगा दिए, मगर मरम्मत कार्य शुरू न होने से सड़क किनारे लगे रोड़ी के ढेर राहगीरों को मुंह चिढ़ाते नजर आते हैं। इसको लेकर इलाकाई लोग गुस्से में हैै।