फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   civcamenities

वन और राजस्व विभाग की टीम ने किया भूमि का चिह्नीकरण

Thu, 27 Feb 2020 07:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
civcamenities
धौरहरा। घाघरा नदी के कटान के चलते खीरी और बहराइच की सीमा पर विवाद उत्पन्न हो गया। जिससे कुछ भू-माफिया सक्रिय हो गये और वन विभाग की भूमि को अपना बताकर वन भूमि पर कब्जा कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेकर शासन को पत्र लिखा, जिस पर खीरी और बहराइच की वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर वन भूमि का चिह्नीकरण किया गया। इस कार्रवाई से भू माफिया खेमे में अफरातफरी मच गई है।
विज्ञापन

बहराइच सीमा से सटे गुलरिया तालुके अमेठी और जंगल गुलरिया में घाघरा नदी के कटान के चलते सीमा विवाद उत्पन्न हो गया था। बता दें कि धौरहरा तहसील क्षेत्र की गुलरिया, तालुके अमेठी और नानपारा बहराइच तहसील क्षेत्र की जंगल गुलरिया की जमीन नदी में कट गई और इन ग्राम सभा में वन भूमि भी नदी में समा गई थी। जब नदी ने पटान किया तो जमीन फिर से उपजाऊ हो गई, अब यही पर कुछ भू-माफिया भी सक्रिय हो गए। जिन्होंने कुछ किसानों की भूमि के साथ ही सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर भी कब्जा कर लिया। मामले को संज्ञान में लेकर वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने वन भूमि चिह्नीकरण के लिए शासन को पत्र लिखा जिस पर मंगलवार को बहराइच और खीरी की वन विभाग और राजस्व विभाग की टीमें गठित कर भूमि का चिह्नीकरण शुरु किया गया। जिससे सक्रिय भू माफियाओं में अफरातफरी मची हुई है।
विज्ञापन

भू-कटान की वजह से खीरी और बहराइच की वन भूमि में सीमा विवाद था। कुछ लोगों ने अवैध कब्जा भी कर रखा था। राजस्व टीमों के साथ हमारी टीम भी चिह्नीकरण कर रही है। साथ ही वन भूमि मुक्त कराकर पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल शाह, वन क्षेत्राधिकारी धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed