{"_id":"5e4146768ebc3ee5b6562a09","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly3952757160","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि अभ्यास में लोको पायलटों ने 60 किमी प्रति घंटे से ट्रेन दौड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि अभ्यास में लोको पायलटों ने 60 किमी प्रति घंटे से ट्रेन दौड़ाई
विज्ञापन
बांकेगंज। 14 फरवरी को ब्रॉडगेज ट्रेनों का संचालन शुरू होने के मद्देनजर तैयारियों में और अधिक तेजी आ गई है। रविवार रात को लोको पायलटों ने 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दो राउंड रात्रिकालीन ट्रेन संचालन का अभ्यास किया। ट्रायल सफल रहा। बता दें कि ट्रेनों का संचालन शुरू होने में महज तीन दिन का समय शेष रह गया है, लेकिन अभी तक न तो नोटीफिकेशन हुआ है न ही टाइम टेबल जारी किया गया है। रेल अफसरों की मानें तो इन तीन दिनों में सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।
मैलानी से लखीमुपर के बीच ब्रॉडगेज रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद 14 फरवरी को ट्रेनों का संचालन शुरू करने की तिथि तय की गई है। क्षेत्रीय सांसद अजय कुमार मिश्र टेनी शुक्रवार को मैलानी जंक्शन पर दोपहर दो बजे हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए ब्रॉडगेज की ट्रेन रवाना करेंगे। इस मौके पर डीआरएम समेत रेलवे और कार्यदायी संस्था (आरवीएनएल) कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। ट्रेन संचालन के दौरान किसी तरह की कोई खामी सामने न आए इसके लिए चार दिनों से लगातार ट्रैक ट्रायल और लोको पायलटों का प्रशिक्षण अभ्यास चल रहा है। इसमें 10 लोको पायलट बारी-बारी से प्रशिक्षण अभ्यास कर रहे हैं। चार दिनों से लगातार कई राउंड अभ्यास के बाद रविवार की रात लोको पायलटों ने दो राउंड रात्रि संचालन प्रशिक्षण अभ्यास किया गया। इस दौरान सिग्नल्स लाइट्स, रेल गेट आदि का परीक्षण किया गया। इस अभ्यास के दौरान रेल पथ निरीक्षक समेत लोको इंस्पेक्टर और तकनीकी स्टाफ मौजूद रहा।