{"_id":"5e404f358ebc3ee5f10890f5","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly395251369","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पहले लोको पायलटों का अभ्यास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पहले लोको पायलटों का अभ्यास जारी
विज्ञापन
बांकेगंज। मैलानी-लखीमुपर के बीच ब्रॉडगेज रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पहले रेलवे ट्रैक और सिग्नल आदि का परीक्षण और ट्रायल तेजी से किया जा रहा है। कहीं पर कोई खामी न रहे इसके लिए लोको पायलट पिछले तीन दिन से लगातार 60 किलोमीटर की स्पीड से दो राउंड ट्रायल इंजन ट्रैक पर दौड़ा रहे हैं। अब रविवार रात से लोको पायलट ट्रैक पर भी अभ्यास करेंगे।
14 फरवरी को ट्रेन संचालन की तिथि निर्धारित होने के बाद शुक्रवार से लखीमपुर-मैलानी के बीच लोको पायलट लगातार ट्रैक पर प्रशिक्षण अभ्यास कर रहे हैं। जबकि रेलवे अधिकारी कई चरणों में रेलवे ट्रैक, सिग्नल, फाटक सहित गोला, फरधान, बांकेगंज और मैलानी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का जायजा ले चुके हैं। रविवार से रात में भी लोको पायलटों का प्रशिक्षण अभ्यास शुरू किया जाएगा ताकि रात में भी सिग्नल की रोशनी आदि का अभ्यास कर सकें।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक 14 फरवरी को सांसद अजय मिश्र टेनी मैलानी जंक्शन पर रेल संचालन का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियों पूरी कर ली गईं हैं। लेकिन अब तक रेलवे विभाग ने न तो टाइम टेबल जारी किया है और न ही किराया सूची। इस बावत रेलवे अधिकारियों का कहना है कि टाइम टेबल के लिए डिस्प्ले बोर्ड तैयार हो गए हैं। जिन्हें स्टेशनों पर लगाने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। वहीं ट्रेनों के संचालन से पहले किराया सूची भी जारी कर दी जाएगी।