{"_id":"5e37133c8ebc3e8d411b2877","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly394343711","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें व ट्रेन बंद होने से पूर्वांचल वासियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें व ट्रेन बंद होने से पूर्वांचल वासियों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। खजुरिया से देवरिया गोरखपुर जाने वाली प्राइवेट बसें और पलिया से गोंडा जाने वाली ट्रेनों को बंद होने की खबर पर पूर्वांचल वासियों में खासा रोष है। इससे वह अधिक खर्चे और कठिनाईयों के बीच गंतव्य तक पहुंचने पर मजबूर हैं। पूर्वांचल वासियों ने रोडवेज बसों का देवरिया तक संचालन और पलिया स्टेशन से ट्रेनों को न बंद किए जाने की मांग की है।
इलाके के खजुरिया, संपूर्णानगर, बसही समेत ट्रांस शारदा के कई ऐसे गांव हैं जहां पर पूर्वांचल के लोग निवास करते हैं। यह पलिया से पूर्वांचल तक जाने के लिए लोग बसों का सहारा लेते हैं। लेकिन इसके बाद भी एक भी बस का संचालन खजुरिया या संपूर्णानगर से नहीं किया गया है। प्राइवेट बसें खजुरिया व संपूर्णानगर से देवरिया व गोरखपुर के चलती भी थीं लेकिन उनको भी पलिया तक ही सीमित कर यहां से बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उधर अब ट्रेनों के बंद होने की सूचना पर पूर्वांचल वासियों में रोष व्याप्त है। लोगों ने खजुरिया से गोरखपुर तक रोडवेज बसों का संचालन के साथ ही छोटी रेल लाइन की ट्रेनों को न बंद किए जाने की मांग की है।