फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   civcamenities

नई नगर पंचायत के लिए मोहल्लों का चयन

Tue, 28 Jan 2020 06:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
civcamenities
निघासन। नई नगर पंचायत के लिए 23 वार्ड बनाए गए हैं। इन वार्डों में गांवों को शामिल करते हुए उनके नाम भी रख दिए गए हैं। अधिकतर वार्ड पूर्वजों के नाम से हैं। रकेहटी में आठ वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर एक गौतम बुद्धपुरम में कोरियाना, बाजार से उत्तर तक पूरी सीमा ली गई है। वार्ड नंबर दो को शास्त्रीनगर, इसमें पलिया बस स्टैंड तहसील, अस्पताल कॉलोनी आदि को शामिल किया गया है। वार्ड नंबर तीन अंबेडकर नगर में पलिया मार्ग से उत्तर रामपाल के मकान और तहसील के पश्चिम मोहल्लों को शामिल किया गया है। वार्ड नंबर चार गोविंद पुरी में झंडी रोड से मुंसिफ कोर्ट, पश्चिम लुधौरी बार्डर और पलिया रोड शामिल हैं। वार्ड नंबर पांच इंद्रपुरी राजाराम पुरवा, मोहनलाल पुरवा, हीरा लाल पुरवा, मुंसिफ कोर्ट तक शामिल हैं। वार्ड नंबर छह नानक नगर में झंडी रोड स्थित एक बाइक एजेंसी से दक्षिण भजन पुरवा और छीटन गांव शामिल हैं। वार्ड नंबर सात गांधी नगर में जिला पंचायत इंटर कॉलेज से बाजार के उत्तर खड़ंजे दक्षिण गुरुद्वारा भट्ठा ताल शामिल है। लोहिया नगर वार्ड नंबर आठ को बनाया गया है। इसमें प्रीतम पुरवा मार्ग से पूरब महारानी पब्लिक स्कूल, चौधरी पुरवा और प्रीतम पुरवा आंशिकशामिल हैं। प्रीतम पुरवा और टापर पुरवा को वार्ड नंबर नौ बिस्मिल नगर, वार्ड नंबर 10 को बुद्यीपुरवा, वार्ड नंबर 11 पटेल नगर में नकटहा चमरौधा, सूरजपुर, पेट्रोल पंप, वार्ड नंबर 12 को चंद्रगुप्त नगर बनाकर परागी पुरवा, बोझिया, वार्ड नंबर 13, सुभाष नगर में बिहारी पुरवा, बस्तीपुरवा, हरनाम बोझिया को शामिल किया गया है। गांव सुक्खन पुरवा में दो वार्ड बनाए गए हैं, जिसमें वार्ड 14 को बहादुर नगर उसमें सुक्खन पुरवा आंशिक, वार्ड 15 को दुर्गापुरम उसमें भी सुक्खन पुरवा आंशिक शामिल हैं। रकेहटी में आठ वार्ड बनाए गए हैं। इसमें वार्ड 16 को अहमद नगर में मस्जिद मोहल्ला, बाजार, वार्ड 17 को प्रताप नगर में धोबियाना, बाजार के पूरब बैंक मकनहा तालाब तक, वार्ड नंबर 18 को विश्वनाथ पुरम में पश्चिम टोला, कब्रिस्तान, ठाकुर जी मंदिर मिश्राना, वार्ड नंबर 19 कृष्णा नगर को कुम्हारन मोहल्ला, वार्ड 20 को विश्वकर्मा पुरम में बनियन टोला, लोहरन टोला, अहिरन टोला, चमरौधा, वार्ड 21 को शिवपुरी में भुर्जिन टोला, बुढवा बाबा मंदिर, लोहरन और पसियन टोला, वार्ड नंबर 22 को प्रेमनगर में पसियन टोला, ठठेरन टोला, बनियन टोला, भुर्जिन टोला और वार्ड नंबर 23 को लक्ष्मीनगर में गडरियन मोहल्ला, चतुर्वेदी मोहल्ला, तमोलिन टोला, लोनियन टोला आदि शामिल किया गया है। इसी मोहल्ले के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed