फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   civcamenities

गणतंत्र दिवस को लेकर नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट जारी

Fri, 24 Jan 2020 06:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
civcamenities
लखीमपुर खीरी/पलिया कलां। गणतंत्र दिवस को लेकर शहर से लेकर नेपाल बॉर्डर तक पुलिस व एसएसबी जवान अलर्ट हैं। होटलों, ढाबों, सिनेमा हॉल आदि की चेकिंग कराई जा रही है। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां नेपाल आने-जाने वालों व वाहनों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

हफ्ते भर पहले खुफियां एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस पर भारत-नेपाल सीमा से आतंकी घुसपैठ होने की आशंका जताई थी। इसके बाद पड़ोसी देश से लगी लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच सहित यूपी से जुड़ी 550 किलोमीटर लंबी खुली नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद से सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई थी। गौरीफंटा बॉर्डर पर लगी एसएसबी व पुलिस सीमा पर दोनों तरफ से आने जाने वालों की बारीकी से जांच कर रही हैं। वाहनों के नंबरों व पहचान पत्रों को रजिस्टर में अंकित करने व सघन तलाशी के बाद ही उन्हें आने-जाने दिया जा रहा है। नेपाल को जोड़ने वाले सभी कच्चे व पक्के रास्तों पर भी निगरानी तेज कर दी है। एसपी पूनम के आदेश पर पुलिस शहर से लेकर नेपाल बॉर्डर तक स्थित होटल, ढाबों, बसों व सार्वजनिक स्थानों आदि की चेकिंग कर रही है। साथ ही नेपाल सीमावर्ती चार थानों की पुलिस एसएसबी जवानों के साथ नियमित पैदल गश्त कर नजर रखे है।
विज्ञापन

फोर्स को लगातार चेकिंग पर लगाया गया है। होटलो, ढाबों की चेकिंग कराई जा रही है। मैंने नेपाल बॉर्डर पर जाकर खुद बसों आदि में चेकिंग की है। बॉर्डर पर पैदल गश्त कराई जा रही है। सीमा पर स्थित नेपाल पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed