फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   civcamenities

गहमा-गहमी खूब हुई..मुहर एक भी प्रस्ताव पर नहीं लग पाई

Mon, 30 Dec 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
बग्घून। कुंभी ब्लॉक की न्याय पंचायत स्तरीय बस्तौली किसान सेवा सहकारी समिति में वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में काफी गहमा-गहमी रही। पूर्व सचिव द्वारा चार्ज न दिए जाने से समिति के कोई प्रस्ताव पास नहीं हुए। संचालक मंडल के अधिकांश संचालक कैडर सचिव को ही चार्ज दिलाने पर जोर देते रहे।
विज्ञापन

समिति कार्यालय पर संचालक मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी की अध्यक्षता में हुई सामान्य निकाय की बैठक में कैडर सचिव अर्चना सिंह ने बताया कि निवर्तमान सचिव राधेश्याम मिश्र ने उन्हें चार्ज नहीं दिया है। संचालक मंडल की खींचतान में समिति हित के अधिकतम दायित्व, बैलेंसशीट, आय-व्यय का ब्यौरा, लाभ हानि की स्वीकृति आदि प्रस्ताव पास नहीं हो सके। संचालक मंडल उपाध्यक्ष अंश उर्फ राहुल शुक्ल ने बताया कि कैडर सचिव दो साल से समिति में कार्यरत हैं। पूरे जिले में कैडर सचिवों के पास समिति का चार्ज है, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता से अर्चना सिंह को चार्ज नहीं दिया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि सहकारिता में नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विधायक अरविंद गिरि, जसविंदर सिंह, मैनेजर सिंह, मलिखान, श्रीकांत, ग्राम प्रधान रामशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed