{"_id":"699c9097f21c8009030d2644","slug":"city-shops-are-reaching-the-mobile-phone-screen-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-169007-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोबाइल फोन की स्क्रीन पर पहुंच रहीं शहर की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोबाइल फोन की स्क्रीन पर पहुंच रहीं शहर की दुकानें
Mon, 23 Feb 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रज्वल शेखर
लखीमपुर खीरी। त्योहारों के सीजन में जहां शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है, वहीं स्थानीय दुकानदारों ने अब ऑनलाइन माध्यम पर भी अपनी दुकानें सजा ली हैं। होली और ईद को देखते हुए कपड़ों, फुटवियर और खानपान सामग्री का नया स्टॉक तैयार किया गया है।
ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए व्यापारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेना शुरू कर दिया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बिजनेस पेज बनाकर उत्पादों की तस्वीरें और कीमतें साझा की जा रही हैं। ग्राहक घर बैठे डिजाइन और रेट देखकर सीधे दुकान पर पहुंच रहे हैं या ऑनलाइन ऑर्डर दे रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन बिक्री से दूर-दराज के ग्राहकों तक भी पहुंच बन रही है। इससे त्योहारों के दौरान बिक्री बढ़ने की उम्मीद है और स्थानीय स्तर पर ऑनलाइन कंपनियों को प्रतिस्पर्धा दी जा रही है।
विज्ञापन
-- --
ऑनलाइन डिजाइन अपलोड करने से दूर-दराज के ग्राहक भी संपर्क कर रहे हैं। शादी और त्योहारों में मांग बढ़ी है, जिससे कारोबार को गति मिली है।
-प्रज्वल शेखर, लहंगा-चुन्नी व्यवसायी
-- -- -- -- -- --
सोशल मीडिया पर नए डिजाइन डालने से ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन विकल्प फायदेमंद साबित हो रहा है।
-नईम खान, जूता-कपड़ा व्यवसायी
-- -- -
ग्राहकों की सुविधा के लिए फोटो और कीमत साझा कर रहे हैं। इससे खरीदारी आसान हो गई है और बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
-शशांक वैश्य, रेडीमेड गारमेंट व्यापारी
-- -- -- -- -- -- --
अब मिठाई और नमकीन के ऑर्डर भी सोशल मीडिया से मिलने लगे हैं। इससे नए ग्राहक जुड़ रहे हैं।
-बादल साहनी, खानपान दुकानदार