{"_id":"5dab52258ebc3e015105d33f","slug":"cirme-lakhimpur-news-bly3809022128","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस अब सदाकत की गिरफ्तारी पर जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस अब सदाकत की गिरफ्तारी पर जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी । यूपी एटीएस की ओर से सदाकत पर शिकंजा कसने के लिए अब दूसरा रास्ता निकाला गया है। सदाकत की ओर से पेश हुई आत्मसमर्पण अर्जी पर एटीएस ने वांछित होने संबंधी रिपोर्ट नहीं दी है, इसके चलते सोमवार को सदाकत के कोर्ट में हाजिर हो पाने की उम्मीदें कम हो गई हैं। इधर, एटीएस की ओर से अन्य आरोपियों के साथ ही सदाकत की गिरफ्तारी को सक्रियता बढ़ा दी गई है। वहीं एटीएस के अफसरों ने बताया ने बताया कि समर्पण अर्जी की खबर मीडिया के जरिए ही मिल रही है, उन्हें इस बारे में जब आवेदन की प्रतिलिपि मिलेगी तभी कोई रिपोर्ट दी जा सकती है।
सोमवार को दाखिल हो सकती है रिमांड अर्जी
चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हुए अरोपी मुमताज से हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग की जाएगी, इसके लिए एटीएस की टीम ने पूरा होमवर्क भी शुरू कर दिया है। किन आधारों पर मुमताज को एटीएस हिरासत में लेकर विवेचना आगे बढ़ा सकती है, इस पर भी कई दौर में मंथन हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि मुमताज को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए दी जाने वाली अर्जी भी तैयार की जा चुकी है। लिहाजा सोमवार को एटीएस कोर्ट में ऐसा प्रार्थना दे सकता है।