फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cirme

अपराधियों का चिन्हीकरण करके अपराध पर लगाएंगे अंकुश

Sun, 06 Oct 2019 06:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
cirme
लखीमपुर खीरी। एडीजी जोन सत्यनारायन सावत ने कहा है कि अपराधियों का चिन्हीकरण करना जरूरी है। तभी अपराध पर अंकुश लगेगा। उन्होंने शनिवार को जिले की समीक्षा के बाद कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने की जरूरत है। खासकर नवरात्र और दशहरा मेला में शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस को सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में हुई समीक्षा में एडीजी जोन ने कानून-व्यवस्था पर संतोष जताया, लेकिन पुलिसकर्मियों द्वारा वसूली की घटनाएं सामने आने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने संपूर्णानगर और पलिया के इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच कराने के साथ ही कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है। उन्होंने लूट की वारदातों को रोकने के लिए पैदल पेट्रोलिंग और ज्वैलर्स, बैंक स्थानों पर विशेष गश्त के निर्देश दिए हैं। सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने को कहा। इंडो-नेपाल बॉर्डर को संवेदनशील बताते हुए तस्करी रोकने के निर्देश मातहत अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एसपी पूनम समेत सभी सीओ, इंस्पेक्टर और एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed