फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cirame

पत्नी को गोली मारकर खुद को गोली से उड़ाने का किया प्रयास

Tue, 22 Oct 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
cirame
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला नई बस्ती एक मकान में एक युवक ने भाई की लाइसेंसी रायफल से पहले पत्नी के पेट में गोली मार दी और फिर अपनी कनपटी के पास गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की। दोनों को परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से उन्हें हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी के कारण काफी समय से अवसाद में होने के कारण युवक ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

नईबस्ती निवासी अनुराग तिवारी (38) और उनकी पत्नी ममता तिवारी के बीच सोमवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज अनुराग तिवारी कमरे में गए और वहां रखी अपने भाई की लाइसेंसी रायफल उठा लाए। घर वाले कुछ समझ पाते कि उससे पहले ही अनुराग ने पत्नी ममता तिवारी पर गोली चला दी, जो पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गईं। इसके तुरंत बाद अनुराग ने कनपटी के पास गोली चला दी, जो जबड़े को छूते हुए निकल गई। घर के अंदर दो फायर होने और चीख पुकार मचने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास वाले मौके पर पहुंचे, जिनकी मदद से परिवार वाले घायल दंपति को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सीओ सिटी विजय आनंद, प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र और रोडवेज चौकी प्रभारी दीपक राय भी अस्पताल पहुंचे। अफसरों ने घर वालों से घटना की जानकारी ली। बाद में घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रायफल कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। किसी समय सोने-चांदी के व्यापार में अच्छी पकड़ रखने वाले अर्जुन लाल तिवारी के छोटे बेटे अनुराग के सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां बन गईं, जिनका वह सामना नहीं कर सके और वह उनसे टूटता चला गया। सोमवार को पहले अपनी पत्नी को रायफल से गोली मारी और फिर खुद को गोली से उड़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता अर्जुनलाल की अस्पताल रोड पर सोने-चांदी के जेवर बेचने की दुकान थी। दुकान पर उनका बड़ा बेटा अनुपम तिवारी और छोटा बेटा अनुराग तिवारी बैठते थे। पुलिस के मुताबिक कुछ साल पहले मकान मालिक ने दुकान खाली करा ली थी। इसके बाद से उनका धंधा चौपट हो गया था। अनुराग तिवारी की शादी 10 साल पहले हुई थी। उनकी दो बेटियां सात साल की दृष्टि और पांच साल की अन्नया हैं। वह अपने पिता से अलग रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक घर से भी पर्याप्त सहयोग नहीं मिलता था। आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह के कारण वह काफी परेशान थे। बच्चों की पढ़ाई से लेकर अन्य जरूरी आवश्यकता भी पूरी नहीं हो पाती थी। इससे वह अवसाद में रहता है। इसी के चलते सोमवार को घटना कर डाली। दोनों का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जहां पत्नी ममता की हालत गंभीर बनी हुई है।
परिवार वालों ने बताया कि शादी से पहले भी अनुराग तिवारी ने अपनी कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की थी। तब छर्रे लगने से वह घायल हो गया था। परिवार के लोग ऑपरेशन कराकर छर्रों को निकलवाने की जुगत में थे। इसी बीच हृदय विदारक घटना हो गई।
घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रायफल घायल अनुराग के बड़े भाई अनुपम तिवारी के नाम है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने रायफल को कब्जे में ले लिया है। इसके लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

अब तक की जांच में यह बात साफ हुई है कि अनुराग तिवारी पारिवारिक कलह और आर्थिक दिक्कतों के कारण काफी समय से डिप्रेशन में है। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी। -विजय आनंद सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed